Перейти к содержимому

Supreme Court में Rahul Gandhi के संकटमोचक Abhishek Manu Singhvi की अनसुनी कहानियां। CJI Chandrachud

News 24

0:00 / 0:00

Supreme Court में Rahul Gandhi के संकटमोचक Abhishek Manu Singhvi की अनसुनी कहानियां। CJI Chandrachud

350 333 просмотра · 3 года назад
News 24
27,5 млн подписчиков
350 333 просмотра · 3 года назад
#abhishekmanusinghvi #rahulgandhi #supremecourt #news24 अभिषेक मनु सिंघवी देश के पहले ऐसे वकील हैं, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ वकील का दर्जा दिया था। महज 34 साल की उम्र में ही उन्होंने वरिष्ठ वकील का दर्जा हासिल कर लिया था। 1997 में महज 37 साल की उम्र में उन्हें एडिशन सॉलिसीटर जनरल नियुक्त किया गया। इसके बाद तो सिंघवी ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और तरक्की के रथ पर ऐसे सवार हुए कि सुप्रीम कोर्ट से लेकर राजनीतिक अखाड़े में उन्होंने अपने दांव के विरोधियों को पस्त किए। 2001 में जब कांग्रेस देश की सत्ता से बाहर थी तो पार्टी ने सिंघवी को राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी। सिंघवी पार्टी के भरोसे पर खरे उतरे और ज्ञान और दलीलों के दम पर विरोधी नेताओं को पटकना शुरु कर दिया। आज जब कांग्रेस देश की सत्ता से बाहर है तो सुप्रीम कोर्ट से लेकर सियासी मैदान तक सिंघवी मोर्चा संभाले हुए हैं। कोर्ट से लेकर सियासी मैदान तक वह कई बार बीजेपी और मोदी सरकार को पटखनी दे चुके हैं। जिसकी वजह से अकसर वह सुर्खियों में छा जाते हैं। सुप्रीम कोर्ट में अपने दलीलों से विपक्षी वकीलों की पसीने छुड़ाने वाले अभिषेक मनु सिंघवी देश के सबसे महंगे वकीलों में गिने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सिंघवी 650 करोड़ रुपए संपत्ति के मालिक हैं। चंद मिनटों की सुनवाई के लिए वह लाखों रूपए चार्ज करते हैं। एक सुनवाई के लिए वह 6-11 लाख रुपए चार्ज करते हैं। सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की पैरवी करने वाले सिंघवी पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम के भी वकील हैं। सर्वोच्च अदालत में कई बार वह चिदंबरम के पक्ष में दलीलें पेश कर चुके हैं। चिदंबरम से सुनवाई के लिए सिंघवी ने 6-7 लाख रुपए लिए थे। विरासत में वकालत को पाने वाले अभिषेक मनु सिंघवी का लगाव कला और संस्कृति से रहा है। यही वजह है कि उन्होंने गज़ल और सूफी गायिका अनीता सिंघवी को अपनी जीवन संगिनी चुना। दोनों के दो बेटे हैं। बड़े बेटे के नाम अनुभव जबकि छोटे बेटे के नाम आविष्कार है। राजनीति और कोर्ट के इतर सिंघवी अपने परिवार के लिए भरपूर समय निकालने में माहिर है। अकसर वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए समय निकाल ही लेते हैं। जिसकी तस्वीरें वह अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जरूर शेयर करते हैं। 2014 में उनकी पत्नी अनीता भी उस वक्त सुर्खियों में आई थीं, जब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उन पर 57 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था। दरअसल, अनीता अपने ऑफिस चलाने के लिए उन्होंने जो डॉक्यूमेंट पेश किए थे, उनमें खामियां पाई गई थी। Rajat Jai Tripathi News24 motto of 'Think First' is reflected in its YouTube channel as well, as it brings to you the most authentic and credible news in politics, entertainment, Bollywood, cricket, sports and business 24x7 in Hindi. Besides news, it also brings you exclusive interviews, LIVE streaming, popular shows, debates, and special programs. Follow us on Twitter: http://bit.ly/news24twitter Like us on Facebook: http://bit.ly/news24facebook Follow us on Instagram: https://instagram/news24official E24 Bollywood http://bit.ly/e24bollywood News24 Delhi https://bit.ly/News24Delhiyt News24 Bihar & Jharkhand http://bit.ly/news24bihar News24 UP & Uttarakhand http://bit.ly/news24up News24 MP & Chhattisgarh http://bit.ly/news24mp News24 Rajasthan http://bit.ly/news24rajasthan News24 Sports http://bit.ly/news24sports News24 | News24 India | Hindi News | News24 Live | Lok Sabha News ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- News24 24x7 Live TV Visit Our Website: News24 English: http://www.news24online.com News24 Hindi: http://hindi.news24online.com Download the News24 App Now: Android Google Play: http://bit.ly/news24app