Перейти к содержимому

Mudda Aapka: डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाम साइबर खतरा | DIGITAL ECONOMY VS CYBER THREATS

Sansad TV

0:00 / 0:00

Mudda Aapka: डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाम साइबर खतरा | DIGITAL ECONOMY VS CYBER THREATS

6 090 просмотров · 1 дн. назад
Sansad TV
9,63 млн подписчиков
6 090 просмотров · 1 дн. назад
आज हम बात करेंगे डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाम साइबर खतरा की। इस मुददे पर बात इसलिए क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपनी ताजा रिपोर्ट में गंभीर चेतावनी दी है कि महत्वपूर्ण वित्तीय संस्थानों और बाजार के बुनियादी ढांचे पर साइबर हमले जरूरी सेवाओं को बाधित कर सकते हैं तथा बाजार का भरोसा डगमगा सकते हैं। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने साइबर खतरों को बढ़ता हुआ सिस्टमिक रिस्क करार दिया है। रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय सेवाओं के तेजी से डिजिटल और एक.दूसरे से जुड़ने के कारण साइबर हमलों का असर पहले से कहीं अधिक गंभीर हो सकता है। बड़े बैंकों, भुगतान प्रणालियों या अन्य महत्वपूर्ण ढांचे पर सफल हमला तुरंत नुकसान पहुंचा सकता है और पूरे वित्तीय सिस्टम में अविश्वास पैदा कर सकता है। साइबर अपराध से वैश्विक अर्थव्यवस्था को 2026 में 10.5 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है और यह 2029 तक 15 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। डिजिटल अर्थव्यवस्था को साइबर खतरों का मुद्दा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि दुनिया में डिजिटल अर्थव्यवस्था का चलन तेजी से बढा है। भारत के संदर्भ में यह मुद्दा इसलिए भी गंभीर है क्योंकि भारत के वित्तीय क्षेत्र पर होने वाले साइबर हमले वैश्विक औसत की तुलना में 1.6 गुना अधिक हैं। भारत की विभिन्न एजेंसियों की संयुक्त रिपोर्ट डिजिटल थ्रेट रिपोर्ट 2025 26 के मुताबिक भारत के वित्तीय क्षेत्र में 2025 में 29 लाख साइबर हमले हुए जबकि 2021 में 14 लाख घटनाएं दर्ज की गई थीं। घरेलू वित्तीय क्षेत्र में साइबर हमले की घटनाओं में बढ़ोतरी एक गंभीर चुनौती है। इसलिए मुददा आपका में आज हम बात डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाम साइबर खतरा की करेंगे। Anchor:- Manoj Verma Producer:- Sagheer Ahmad Guest Coordinator:- Deepti Vashisht, Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal Guests: 1. Amit Dubey, Cyber Technology Expert अमित दुबे, साइबर टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ 2. Bikash Narayan Mishra, Former Senior Advisor, Indian Bank Association बिकास नारायण मिश्रा, पूर्व वरिष्ठ सलाहकार, इंडियन बैंक एसोसिएशन Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television. Follow us on: -Twitter:   / sansad_tv   -Insta:   / sansad.tv   -FB:   / sansadtelevision   -https://whatsapp.com/channel/0029VanO... -WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO... -  / published   Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/