Перейти к содержимому

आगरा: बल्केश्वर में महाराजा अग्रसेन जयंती पर विशाल एकता महायज्ञ! बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन

Taj News

0:00 / 0:00

आगरा: बल्केश्वर में महाराजा अग्रसेन जयंती पर विशाल एकता महायज्ञ! बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन

10 просмотров · 19 часов назад
Taj News
9,48 тыс. подписчиков
10 просмотров · 19 часов назад
आगरा: 'बल्केश्वर में महाराजा अग्रसेन जयंती पर विशाल एकता महायज्ञ'; सामाजिक समरसता और विश्व शांति के लिए दी गईं आहुतियां आगरा। ताजनगरी आगरा के बल्केश्वर क्षेत्र में महाराजा अग्रसेन जयंती का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, भक्ति और सामाजिक समरसता के साथ मनाया गया। रविवार को अग्रवंश एकता समिति के तत्त्वावधान में बल्केश्वर आईटीआई के सामने स्थित श्री अग्रसेन वाटिका में एक विशाल 'एकता महायज्ञ' का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक अनुष्ठान में समाज के गणमान्य नागरिकों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा समाज में खुशहाली, सुख-समृद्धि और विश्व शांति के लिए यज्ञ कुंड में आहुतियां प्रदान कीं। सबके भले और खुशहाली की कामना: कार्यक्रम के मुख्य संयोजक व वरिष्ठ समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल (पेंट वाले) ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि महायज्ञ के माध्यम से हम ईश्वर से सभी के कल्याण की प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा पवित्र महायज्ञ है, जिसमें श्रद्धापूर्वक आहुति देने वाले प्रत्येक व्यक्ति की मनोकामनाएं भगवान अग्रसेन जी अवश्य पूर्ण करेंगे। उन्होंने समाज बंधुओं से एकजुट होकर समाजहित के कार्यों में योगदान देने का आह्वान किया। 'एक रुपया और एक ईंट' का अमर संदेश: विशिष्ट समाजसेविका श्रीमती सुमन गोयल ने महाराजा अग्रसेन जी के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज को 'एक रुपया और एक ईंट' का ऐतिहासिक संदेश दिया था। यह सिद्धांत किसी भी गरीब या नवागंतुक व्यक्ति को समाज में गरिमा के साथ स्थापित करने और उसकी मदद करने की अद्भुत प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से हम अपनी नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास और धार्मिक संस्कारों से जोड़ रहे हैं। उन्होंने हर घर में भगवान अग्रसेन जी की प्रतिमा स्थापित कर नित्य पूजन करने की बात कही। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा: महायज्ञ के उपरांत अग्रवंशी बच्चों और बेटियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। फैंसी ड्रेस, मेहंदी, डांस और चित्रकला प्रतियोगिताओं में बच्चों के शानदार प्रदर्शन ने उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया। ये प्रमुख जन रहे उपस्थित: इस गरिमामयी आयोजन में मुख्य यजमान गिरीश चंद्र बंसल, पूर्व पार्षद ताराचंद मित्तल 'तोती भाई', पार्षद पूजा बंसल, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिर्राज बंसल, ममता सिंघल, रमन अग्रवाल, शिव शंकर अग्रवाल 'शंभू', कृष्ण कुमार अग्रवाल 'गुड्डू भाई', नूतन अग्रवाल, प्रियंका सिंघल, राजू अग्रवाल (खुशबू नमकीन), अवध गोयल, हरीश अग्रवाल 'जुगनू', प्रकाश चंद अग्रवाल, बबली जैन और अतुल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे। आगरा: बल्केश्वर में महाराजा अग्रसेन जयंती पर विशाल एकता महायज्ञ! बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन। #agra #agranews #agrasenjayanti #balkeshwar #tajnews