वोट पड़ते ही पत्थरबाजी, हिंसा के साथ लाठीचार्ज, कई घायल! Jaipur में Panchayat Chunav में बड़ा बवाल!
Rajasthan Tak
0:00 / 0:00
वोट पड़ते ही पत्थरबाजी, हिंसा के साथ लाठीचार्ज, कई घायल! Jaipur में Panchayat Chunav में बड़ा बवाल!
27 686 просмотров · 11 дн. назад
Rajasthan Tak
2,04 млн подписчиков
27 686 просмотров · 11 дн. назад
गांव में सरपंच चुनने के लिए वोटिंग हुई... वोट भी पड़ गए... लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई! आधी रात होते-होते ऐसा बवाल मचा कि पुलिस पर पत्थर बरसने लगे और जवाब में पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं! मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर के चौमूं क्षेत्र के मोरीजा गांव का है, जहां सरपंच चुनाव के मतदान के बाद मतपेटी सील करने को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया।
दरअसल, मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी और अब मतपेटी को सील करने की बारी थी। लेकिन इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और एक गुट के समर्थक आक्रोशित हो गए। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। फिर क्या था... मतदान केंद्र के आसपास अफरा-तफरी मच गई और हालात संभालने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ने के लिए पुलिसकर्मी दौड़े और लाठियां भांजी। जिस जगह कुछ देर पहले तक चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी, वहां देखते ही देखते हंगामे का माहौल बन गया।
हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने बाद में लोगों को समझाइश दी और स्थिति को शांत कराया। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर मतदान के बाद मतपेटी सील करने जैसी प्रक्रिया को लेकर विवाद इतना कैसे बढ़ गया कि नौबत पथराव और लाठीचार्ज तक पहुंच गई?
फिलहाल, मोरीजा गांव में हुए इस घटनाक्रम में विवाद की शुरुआत मतपेटी सील करने को लेकर हुई बताई जा रही है। मतदान के बाद हुआ यह हंगामा गांव के चुनावी माहौल पर सवाल खड़े कर रहा है।
--------
About the Channel:
Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan
#RajasthanTak #Rajasthan #RajasthanNews #JaipurNews #UdaipurNews #JodhpurNews #BreakingNews #RajasthanHindiNews #RajasthanPolitics #RajasthanElection #LatestNews #GroundReport #RajasthanUpdates #NewsUpdate #HindiSamachar #DesertState
Follow us on:
Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak
Facebook: / rajasthantakofficial
Twitter: / rajasthan_tak