Перейти к содержимому

NARHAT POLICE ने लूट कांड का किया उद्घभेदन,आरोपियों के घर पुलिस ने की तलाशी सभी सामान हुए बरामद

Safar Tak

0:00 / 0:00

NARHAT POLICE ने लूट कांड का किया उद्घभेदन,आरोपियों के घर पुलिस ने की तलाशी सभी सामान हुए बरामद

745 просмотров · 4 года назад
Safar Tak
10,4 тыс. подписчиков
745 просмотров · 4 года назад
नरहट ( उदय कुमार / मुकेश कुमार) नरहट थाना की पुलिस ने लूट -पाट कांड का उद्भभेदन करने में सफलता प्राप्त किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नरहट थाना कांड संख्या 330/21 के आरोपियों को हिसुआ बाजार के पांचू गढ़ पर मोहल्ले से गिरफ्तार कर लूटे गए सामानों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है घटना की जानकारी देते हुए नरहट थानाध्यक्ष सरफराज इमाम ने पत्रकारों को बताया की दिनांक 08/10/2021 को मरूई निवासी राजेश कुमार जो अपने मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था।तभी उनके साथ गिरफ्तार अपराधियों ने उनका लैपटॉप, कीबोर्ड, माउस और दो मोबाइल सहित उसके पास में रहे कुछ नगद रुपयों को तिलैया नदी पुल के पास बाइक रुकवा कर मारपीट कर लूटपाट कर लिया था। पीडी़त व्यक्ति नें लुटपाट के घटना की सूचना नरहट थाना में दर्ज करवाया था। इसी के आलोक में नरहट थाने की पुलिस ने थाना प्रभारी सरफराज इमाम के नेतृत्व में आरोपियों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर आरोपियों को गिरफ्तार करनें में कामयाबी हासिल की है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता जाहिर की और अपना गुनाह कबूल किया ।आरोपियों के घरों की तलाशी के दरम्यान लूटपाट में छीने गए सामानों को बरामद कर लिया गया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिसुआ गढ पर निवासी मोहम्मद सुल्तान के पुत्र मासूम तथा अजय कुमार के पुत्र विकी कुमार के रूप में किया गया है ।घटना के एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार है गिरफ्तार आरोपियों को कानुनी कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया है। #LOOTKAND #SAFARTAK #SAFARTAKNEWS #NARHAT #LOOTPAAT #BIHARPOLICE #DAILY #UPDATES