🎂 युविका का जन्मदिन, बुजुर्गों का आशीर्वाद ❤️🙏
Bhojan Jan Seva Samiti Fatehpur U.P.
0:00 / 0:00
🎂 युविका का जन्मदिन, बुजुर्गों का आशीर्वाद ❤️🙏
35 просмотров · 13 дней назад
Bhojan Jan Seva Samiti Fatehpur U.P.
728 подписчиков
35 просмотров · 13 дней назад
🎂 जन्मदिन बना सेवा, संस्कार और खुशियां बांटने का अवसर
भोजन जन सेवा समिति के संयोजकत्व में युविका का जन्मदिन इस बार एक अनूठे और प्रेरणादायी अंदाज में मनाया गया। पिता सुनील कुमार जी एवं माता पूनम जी ने अपनी पुत्री युविका के जन्मदिन की खुशियां अपनों के ठुकराए बुजुर्गों और गुरुकुल के बच्चों के साथ साझा कीं।
भिटौरा रोड, जमालपुर मवइया ग्राम स्थित वृद्धजन आश्रम में पहुंचकर परिजनों ने आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के साथ समय बिताया। बुजुर्गों ने युविका को तिलक लगाकर सात्विक ऊर्जा, उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु का आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर युविका के माता-पिता ने सभी वृद्धजनों को प्रेमपूर्वक भोजन कराया और उनके साथ अपनी खुशियां साझा कीं। जन्मदिन के इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि जीवन की खुशियां केवल अपने परिवार तक सीमित न रहकर उन लोगों तक भी पहुंचनी चाहिए, जिन्हें अपनेपन और स्नेह की सबसे अधिक आवश्यकता है।
इसके बाद ओम घाट, भिटौरा स्थित गुरुकुल पहुंचकर शिक्षा ग्रहण कर रहे लगभग आधा सैकड़ा बच्चों को मिष्ठान, कॉपी एवं पेन वितरित किए गए। गुरुकुल के बच्चों ने वैदिक परंपरा के अनुरूप मंत्रोच्चारण करते हुए युविका को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उसके सुखद, सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर भोजन जन सेवा समिति के कुमार शेखर ने कहा कि—
“जन्मदिवस और जीवन के अन्य खुशी के अवसर यदि हम अपनों के ठुकराए बुजुर्गों और जरूरतमंद बच्चों के बीच मनाएं, तो हमारी खुशियां कई गुना बढ़ जाती हैं। इनके साथ खुशियां साझा करने से जहां आत्मिक संतोष मिलता है, वहीं सेवा और पुण्य का लाभ भी प्राप्त होता है।”
युविका का यह जन्मदिन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार, संवेदना और मानवता का सुंदर संदेश बन गया।
आइए, हम भी अपने विशेष अवसरों को जरूरतमंदों और बुजुर्गों के साथ साझा करें और किसी के चेहरे की मुस्कान की वजह बनें। ❤️🙏