Перейти к содержимому

Hindu-Muslim एकता के प्रतीक Khwaja Hasan Sarkar के 67वें Urs मे उमड़ रहा जनसैलाब । Rampur | UP News

Dastak Live News

0:00 / 0:00

Hindu-Muslim एकता के प्रतीक Khwaja Hasan Sarkar के 67वें Urs मे उमड़ रहा जनसैलाब । Rampur | UP News

2 058 просмотров · 1 г. назад
Dastak Live News
11 тыс. подписчиков
2 058 просмотров · 1 г. назад
उत्तर प्रदेश मे रामपुर के मिलक क्षेत्र के गॉव मुर्शिद नगर भैंसोड़ी शरीफ में, सिलसिला आलिया, कादरिया, चिश्तिया, अबुल उलाइया, जहांगीरिया के अज़ीम रूहानी पेशवा, सुल्तान उल औलिया हजरत ख़्वाजा सूफ़ी मोहम्मद हसन शाह साहब रहमतुल्लाह अलैह, का 67वां सालाना उर्स, ऐतिहासिक सूफ़ी परंपराओं के मुताबिक, मनाया जा रहा है। 7 नवंबर से शुरू हुआ उर्स 10 नवंबर तक चलेगा। आखिरी दिन कुल के बाद उर्स संपन्न होगा। दरगाह के सज्जादानशीन ख्वाजा सूफी जावेद हुसैन शाह ने बताया कि सात नवंबर को बाद नमाज-ए-असर सरकारी चादरपोशी की गई। बाद नमाज-ए-इशा महफिल-ए-मिलाद शरीफ और उसके बाद महफिल-ए-शमा का आयोजन किया गया। आठ नवंबर को बाद नमाज-ए-असर आम चादरपोशी, बाद नमाज-ए-इशा महफिले मिलाद शरीफ और महफिल-ए-शमा की गई। उसी तरह नौ नवंबर को सुबह 10 बजे कुल शरीफ और उसके बाद महफिल-ए-रंग और महफिल-ए-शमा की गई उसके बाद लंगर बांटा गया। 9 नवंबर को ही नमाज-ए-ईशा के बाद मुशायरा और महफिल-ए शमा होगी। 10 नवंबर को सुबह 10 बजे संदल शरीफ व गुसल और महफिल-ए-शमा का कार्यक्रम होगा। भैसोड़ी शरीफ में हजरत ख्याजा सूफी मुहम्मद हसन शाह के लाखों मुरीद हैं, भारत के विभिन्न राज्यों से लेकर सऊदी अरब सहित दुनिया के अन्य मुल्को मे लाखों मुरीद हैं। आम दिनों में भी दरगाह में लोगों की जियारत के लिए भी भीड़ रहती है। ऐसे में उर्स पर भारी भीड़ का भारी जन सैलाब उमड़ रहा है जिसके लिए खास इंतजाम किए गए। ऐसे ही और दिलचस्प वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें- / @dastaklivenews दस्तक लाइव न्यूज से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं- फ़ेसबुक- / dastaklivenews ट्विटर- / dastaklivenews व्हाट्सऐप- https://https://whatsapp.com/channel/0029VaCw... #rampur #milak #urs #uttarpradesh #upnews #hindinews #bhaisodisharif