ADHIVESHAN राष्ट्रीय डाक कर्मचारी एसोसिएशन का संयुक्त.. #ajayyadavdreams #daakghar @ajayyadavdreams
Ajay Yadav Dreams
0:00 / 0:00
ADHIVESHAN राष्ट्रीय डाक कर्मचारी एसोसिएशन का संयुक्त.. #ajayyadavdreams #daakghar @ajayyadavdreams
37 просмотров · 2 нед. назад
Ajay Yadav Dreams
3 тыс. подписчиков
37 просмотров · 2 нед. назад
ADHIVESHAN राष्ट्रीय डाक कर्मचारी एसोसिएशन का संयुक्त द्विवार्षिक अधिवेशन #daak #ajayyadavdreams #daakghar
#janhitarthnews
@ajayyadavdreams
Also connect other social platforms
Instagram - https://instagram.com/ajay86reporter?...
Twitter - https://mobile.twitter.com/AjayYad986...
Email - ajay86reporter@gmail.com
jeenewslive@gmail.com
Phone - 9826216095
7000564983
Name - Ajay yadav, chhatarpur mp
sinchai colony,purana panna naka 471001.
YouTube mein टाइप कीजिए janhitarth news, सब्सक्राइब कीजिए और अपडेट रहिए या आप गूगल में लिख या बोल सकते हैं गांव की मिट्टी देश की शान अजय यादव।
राष्ट्रीय डाक कर्मचारी एसोसिएशन का संयुक्त द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित, पुरानी पेंशन बहाली सहित प्रमुख मांगों पर हुई चर्चा।
छतरपुर। राष्ट्रीय डाक कर्मचारी एसोसिएशन (तृतीय वर्ग, पोस्टमैन, एम.टी.एस. एवं जी.डी.एस. वर्ग) छतरपुर संभाग का संयुक्त द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को बस स्टैंड स्थित होटल शेल्टर इन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। "एकता, संघर्ष, अधिकार और सम्मान" के नारे के साथ आयोजित इस अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर एकजुट होकर आवाज उठाना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सतना संभाग के डाकघर अधीक्षक श्री प्रदीप खरे उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रांतीय अध्यक्ष श्री महेश शर्मा, प्रांतीय सचिव श्री अजय नायक, सर्कल सेक्रेटरी श्री अजयराम सिंघानी तथा पूर्व संगठन महासचिव व संरक्षक श्री डी.के. तिवारी सहित NAPE के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।
अधिवेशन के दौरान कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर गहन चर्चा की गई, जिनमें मुख्य रूप से:
पुरानी पेंशन योजना (OPS) को पुनः बहाल करना।
डाक विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती कर स्टाफ की कमी को जल्द दूर करना।
आठवें वेतन आयोग की वेतन विसंगतियों पर पुनर्विचार करना।
ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के नियमितीकरण के लिए पुरजोर प्रयास करना।
इस अधिवेशन का सफल संयोजन प्रांतीय उपाध्यक्ष व संभागीय अध्यक्ष श्री मनोज सिंह चौहान, संभागीय सचिव श्री अविनाश दुबे, संभागीय सचिव (पोस्टमैन व एम.टी.एस.) श्री कौशल किशोर मिश्रा तथा संभागीय सचिव (जी.डी.एस.) श्री घनश्याम कुशवाहा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं संभागीय अध्यक्ष श्री मनोज सिंह चौहान ने किया। संगठन के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी साथी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
---------------------
सकारात्मक संवाददाता अजय यादव