4 JULY 2018 News7Tv- नशा मुक्ति केंद्र एक दर्जन मरीज फरार
news 7
0:00 / 0:00
4 JULY 2018 News7Tv- नशा मुक्ति केंद्र एक दर्जन मरीज फरार
1 417 просмотров · 8 лет назад
news 7
24,1 тыс. подписчиков
1 417 просмотров · 8 лет назад
शामली- शहर के दिल्ली रोड पर स्थित नशा मुक्ति केंद्र से इलाज के लिए भर्ती एक दर्जन मरीज फरार हो गए। इससे नशा मुक्ति केंद्र संचालकों में हड़कंप मच गया। मंगलवार देर रात तक मरीज भागने के मामले को दबाने की कोशिश की जाती रही। केंद्र कर्मचारियों की लापरवाही से भागे मरीजों के बारे में पुलिस को भी सूचना तक नहीं दी गई। सूचना पर पहुंचे नशा मुक्ति केंद्र संचालक ने फरार मरीजों के परिजनों को सूचना दे दी। वही केंद्र संचालक ने तीन चार मरीजों का भागना स्वीकार कर रहे हैं। उधर, कोतवाली पुलिस इस तरह की जानकारी से इंकार कर रही है।
दरअसल जनपद शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव करमूखेड़ी में नया सवेरा नाम नशा मुक्ति केंद्र है। बताया गया कि केंद्र में दो दर्जन से अधिक मरीजों को उनके परिजनों ने नशे का उपचार कराने के लिए भर्ती कराया था। बताया जाता है कि पिछले कई दिनों पूर्व नशामुक्ति केंद्र के संचालक रामनिवास को हादसे में चोट लग गई थी। उसकी गैरमौजूदगी में उसका बेटा फिलहाल केंद्र को संभाल रहा था। सोमवार को उसका बेटा भी अपने घर चला गया था। नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक मरीज ने बताया कि सोमवार की देर रात गेट चौकीदार को किसी ने बाहर से आवाज लगवाकर गेट खुलवाया। जब उसने गेट खोला तो केंद्र में से एक दर्जन मरीज उसे धक्का देकर फरार हो गए। गेटचौकीदार की सूचना नशा मुक्ति केंद्र संचालक को सूचना दी, जिसके बाद मंगलवार को वह केंद्र पर पहुंचा और मामले की जांच की। उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को भी दी। उधर, कोतवाली प्रभारी जे.एस .कालरा का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि कोई तहरीर आती है तो मामले में कार्रवाई की जाएगी।