वृतचित्र, प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन 2023 दया प्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर, केशवनगर, माड़नपुर, गया
Vidya Bharti Dakshin Bihar
0:00 / 0:00
वृतचित्र, प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन 2023 दया प्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर, केशवनगर, माड़नपुर, गया
315 просмотров · 3 года назад
Vidya Bharti Dakshin Bihar
374 подписчика
315 просмотров · 3 года назад
प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन का ध्येय वाक्य :- राष्ट्रीय शिक्षा नीति से राष्ट्र का नव निर्माण
विद्यालय में प्रधानाचार्य को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। प्रधानाचार्य अपने सफल नेतृत्व, व्यक्तित्व, अनुभव, योग्यता एवं कार्य दक्षता के आधार पर विद्यालय को निर्दिष्ट लक्ष्य की ओर अग्रसर करता है। विद्यालय में प्रधानाचार्य की ठीक उतनी ही आवश्यकता होती है ।जितनी कि खेल के मैदान में कप्तान की और युद्ध क्षेत्र में सेनापति की ‘ प्रधानाचार्य केवल प्रशासक होने के कारण ही नेता नहीं है, उसके नेतृत्व के प्रधान अंग है- तर्क शक्ति, प्रगाह ज्ञान तथा अदम्य उत्साह ।”
अत: प्रधानाचार्य एक नेता के समान होता है जो शिक्षक, कर्मचारी तथा बालक एवं अभिभावकों का नेतृत्व करता है। वास्तव में वह समस्त विद्यालय की क्रियाओं का मार्गदर्शक है । मार्गदर्शक के रूप में यह संयोजक का स्रोत होता है । जो विभिन्न क्रियाओं मैं समन्वय स्थापित करता है । और साधनों का अधिकतम उपयोग करता है । प्रधानाचार्य अध्यापकों का अध्यापक होता है। इस रूप में वह शैक्षिक कार्यों में अध्यापकों का मार्गदर्शक बन उनके शैक्षणिक स्तर को ऊँचा उठाता है। जैसा प्रधानाचार्य होगा, शिक्षक वैसा ही शिक्षण करेंगे। अत: प्रधानाचार्य के नेतृत्व क्षमता , उनके व्यक्तित्व, उनके अनुभव, उनकी योग्यता एवं उनकी कार्य दक्षता को निखार देने के लिये प्रत्येक वर्ष प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन का आयोजन शिशु शिक्षा प्रबंध समिति, बिहार एवं भारती शिक्षा समिति बिहार द्वारा किया जाता हैं । सत्र 2022-23 में आयोजित प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन 2023 के आतिथ्य की जिम्मेदारी दया प्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर, माड़नपुर, गया को मिली। जो दिनांक 13.02.2023 से दिनांक 16.02.2023 तक आयोजित थी ।
भगवान विष्णु की नगरी गया में दिनांक 13.02.2023 को आगमन और पंजीयन के साथ प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन का शुभारम्भ हुआ । सम्मेलन का उद्घाटन माननीय मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दक्षिण बिहार के प्रांत प्रचारक राणा प्रताप सिंह, प्रदेश मंत्री भरत पूर्वे, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर रंजीत कुमार वर्मा एवं प्रदेश सचिव माननीय प्रदीप कुमार कुशवाहा ने संयुक्त रूप से मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्जवलित व पुष्पार्चन कर किया । अतिथि स्वागत एवं परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सत्यशेखर राय ने किया ।
प्रस्ताविकी में प्रदेश सचिव माननीय प्रदीप कुमार कुशवाहा ने कहा .....
अध्यक्षीय आशीर्वचन अध्यक्ष माननीय डॉक्टर रंजीत कुमार वर्मा ने किया ....