Перейти к содержимому

Rag Nand /Shobha Choudhary/Tabla Mukesh Rasgaya, Harmonium Rajendra Joshi

Shobha Choudhary Official

0:00 / 0:00

Rag Nand /Shobha Choudhary/Tabla Mukesh Rasgaya, Harmonium Rajendra Joshi

4 987 просмотров · 9 месяцев назад
Shobha Choudhary Official
4,22 тыс. подписчиков
4 987 просмотров · 9 месяцев назад
शोभा चौधरी शास्त्रीय संगीत की ऐसी ही साधिका है जिन्होंने स्वर में निरंतर तल्लीनता से अपनी खोज को जारी रखा है। यूं देखा जाए तो शास्त्रीय गायन रंजकता और मिठास का विस्तार तो है ही साथ ही अपने मन मानस में सुरों की वह तलाश भी है जिसे एक कलाकार बहुत शिद्दत से करना चाहता है । शोभा चौधरी उसी तलाश की अनुगामी में है। उन्हें महफ़िल को बांधना भी आता है और यह स्वर वैभव का आलोक भी अपने अंतस में महसूस करती जाती है  शोभा चौधरी शैषावस्था में ही संगीत की तरफ आकृष्ट हुई। मां के स्वरों में झड़ते भजनों और पिता की सु मधुर बंसी ने शोभा चौधरी की बाल मन में संगीत का जादू जगाया।  कालांतर में यह आरंभिक जिज्ञासा उनके जीवन की प्रतिबद्धता बन गई और उन्होंने अपने आपको इसी और झोंक दिया। अभिभावकों के प्रोत्साहन से शोभा चौधरी ने संगीत की अभिरुचि को गंभीरता दी और भी छोटी-छोटी महफिलों में भक्ति संगीत की प्रस्तुति देने लगी । शोभा चौधरी की विधिवत आरंभिक तालीम वर्धा के गुरुजनों की देखरेख में हुई स्व माधवराव जोशी, पंडित वामनराव राजूरकर एवं पंडित बालासाहब पुछवाले ने शोभा चौधरी के शास्त्रीय गायन को तराशा है। गायनाचार्य पद्म भूषण पंडित सी आर व्यास के सानिध्य से ही शोभा चौधरी की संगीत यात्रा अधिक सुशोभित हुई । ठुमरी की महारानी विदुषी गिरजा देवी की शिक्षा के रूप में शोभा चौधरी को मिल रही तालीम ने उनकी संगीत यात्रा को कुछ और समृद्ध किया है।  शोभा चौधरी की गायन में माधुर्य के साथ शास्त्र का गहन निर्वाह तथा तकनीक के साथ स्वरों का ऐसा ताना-बाना सुनाई देता है जो न केवल श्रवणीय है बल्कि अलौकिक भी। बंदिश और स्वर के बीच समुचित लयकारी से यह गायिका महफ़िल मे शास्त्रीय संगीत का ऐसा ही ताना-बाना रखती है जो श्रोताओं के मन पर अविस्मरणीय छाप छोड़ देता है। Vocal: Vidushi Shobha Choudhary A-Grade Vocalist | Gwalior–Agra Gharana Tabla: Mukesh Rasgaya Harmonium: Rajendra Joshi Studio: PNSS, Indore Recordist: Ayush Vishvakarma This presentation reflects the serenity, sweetness, and devotional essence of Rāg Nand. Please Like, Share, and Subscribe for more classical music. #RaagNand #HindustaniClassical #IndianClassicalMusic #ShobhaChoudhary #GwaliorGharana #AgraGharana #ClassicalVocal #Tabla #Harmonium #MusicPerformance #RaagMusic #HindustaniVocal #IndianMusicCulture