Radio Play - Is Baar Nahin by Reoti Saran Sharma
Akashvani AIR
0:00 / 0:00
Radio Play - Is Baar Nahin by Reoti Saran Sharma
2 619 просмотров · 6 л. назад
Akashvani AIR
199 тыс. подписчиков
2 619 просмотров · 6 л. назад
#AkashvaniAIR
#Akashvani #AIR
#RadioNatak समय के हस्ताक्षर - श्रंखला
नाटक - इस बार नहीं (15.6.2020)
श्रेष्ठ क्या है- शारीरिक खूबसूरती या हृदय की सुंदरता?
एक आंख में दृष्टि-दोष वाले एक व्यक्ति की शादी जिस लड़की से होती है वो उसे छोड़कर चली जाती है | लड़की को लगता है उसके साथ धोखा हुआ है | लड़के को लगता है उसके साथ ज़्यादती हो रही है क्योंकि दृष्टि – दोष में उसकी कोई ग़लती नहीं है | बचपन में माँ की एक भूल की वज़ह से उसके एक आँख की रोशनी जाती रही और अब माँ की भूल की सज़ा उसकी नयी नवेली पत्नी उसे दे रही है | क्या परिस्थितियाँ बदल सकती हैं? अक ऐसे ही विवाह और उससे उपजी समस्या पर केन्द्रित है हिन्दी के प्रख्यात नाटककार और लेखक रेवती सरन शर्मा का लिखा यह नाटक – इस बार नहीं |
(रेवती सरन शर्मा
हिंदी एवं उर्दू के प्रसिद्ध लेखक रेवती सरन शर्मा एक प्रसिद्ध नाटककार थे | उन्हें आकाशवाणी पर प्रसारित किये जाने वाले नाटकों के लेखन के लिए विशेष रूप से जाना जाता है | उन्होंने 150 से भी अधिक रेडियो नाटक लिखे जिनमें अन्य भाषाओँ के अनुवादित नाटक भी शामिल हैं | इनके लिखे प्रसिद्ध नाटकों में कुछ नाटक हैं - ना धर्म,ना ईमान,दीपशिखा,अमावस का अंधकार और अँधेरे का बेटा | उन्होंने टेलिविज़न के प्रसिद्ध धारावाहिकों के लिए भी लेखन-कार्य किया है जिनमें - फिर वही दास्तान, अधिकार, और भी गम हैं ज़माने में, लेना-देना और द ग्रेट मराठा जैसे नाटक और धारावाहिक शामिल हैं | उन्हें वर्ष 2007 में रंगमंच के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था | उन्हें साहित्य कला परिषद के सम्मान और ग़ालिब पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया | 23 सितंबर 2016 को प्रसिद्ध लेखक रेवती सरन शर्मा का देहांत हो गया | वे 92 वर्ष के थे |)
Title : Is Baar Nahin
Writer : Reoti Saran Sharma
Director : Satyendra Sharat
Assistance in Production : Prakash Chandra Jain
Artists : Neeraj Sharma, Surendra Verma, Lalit Parimu, Rajneesh Sharma , Mridula Joshi, Rashmi Dar, Kamla Kumari Chopra, Veena Hora
This play was first broadcast on 08-12-1987
Refurbished by Sh.Vinod Kumar,Programme Executive, CDU,DG;AIR.
A presentation of Central Drama Unit, DG;AIR
#RadioPlay #ReotiSaranSharma #CDU #AllIndiaRadio
#SamayKeHastakshar #AIRDelhi #Relationship #Marriage