Перейти к содержимому

देशी सेठौरा बनाने की रेसिपी | Sethaura Recipe | Calcium Aur Vitamin Se Bharpur Deshi Sethaura Laddu

Pushpa Ji Ka Kitchen

0:00 / 0:00

देशी सेठौरा बनाने की रेसिपी | Sethaura Recipe | Calcium Aur Vitamin Se Bharpur Deshi Sethaura Laddu

226 953 просмотра · 3 года назад
Pushpa Ji Ka Kitchen
1,26 тыс. подписчиков
226 953 просмотра · 3 года назад
#pushpajikakitchen #sethaura #sethaurarecipe #deshisethaura link for latest Sethaura Video with better audio quality:    • देशी सेठौरा बनाने की विधि | Deshi Sethaura...   डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं और शरीर बहुत कमजोर भी हो जाता है। इसके साथ ही नई मांओं को बढ़ा हुआ वजन भी परेशान करता है। कमजोरी और वेट लॉस, इन दोनों परेशानियों को अलसी के लड्डू(सेठौरा) खाकर ठीक किया जा सकता है। आइए जानते हैं डिलीवरी के बाद अलसी के लड्डू(सेठौरा) खाने के फायदों और इसे बनाने के तरीके के बारे में। अलसी के लड्डू(सेठौरा) खाने से क्या फायदे हैं? कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल:- शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए अलसी के लड्डू का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अलसी के लड्डू में घुलनशलील फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। वजन कम करने में मददगार:- बढ़ते वजन (Weight) को कम करने के लिए अलसी के लड्डू का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अलसी के लड्डू में फाइबर मौजूद होता है। इसलिए अगर आप रोज एक अलसी के लड्डू का सेवन करते हैं, तो इससे वजन कंट्रोल होता है। डायबिटीज में फायदेमंद:- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए अलसी के लड्डू का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर डायबिटीज के मरीज रोज एक अलसी के लड्डू का सेवन करते हैं, तो इससे शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। त्वचा के लिए फायदेमंद:- अलसी के लड्डू का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अलसी के लड्डू एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप रोज एक अलसी के लड्डू का सेवन करते हैं, तो इससे त्वचा हेल्दी रहती है और झुर्रियों जैसी समस्या दूर होती है। अर्थराइटिस में फायदेमंद:- अर्थराइटिस (Arthritis) की शिकायत होने पर जोड़ों में दर्द की समस्या हो जाती है। लेकिन अर्थराइटिस की शिकायत होने पर अगर आप रोजाना एक लड्डू का सेवन करते हैं, तो इससे अर्थराइटिस की बीमारी में काफी आराम मिलता है। कैंसर का खतरा होता है कम:- कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए अलसी के लड्डू का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अलसी के लड्डू एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, जो कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं। बालों के लिए फायदेमंद:- अलसी के लड्डू का सेवन बालों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अलसी के लड्डू में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप रोज एक अलसी के लड्डू का सेवन करते हैं, तो इससे बाल घने और मजबूत (Strong hair) होते हैं। हड्डियां होती है मजबूत:- अलसी के लड्डू का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अलसी के लड्डू में कैल्शियम पाया जाता है, इसलिए अगर आप रोज एक अलसी के लड्डू का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है।