Перейти к содержимому

बिंग हिन्दी | ⭐ बिंग: 5 x फुल एपिसोड ⭐ | Bing India | @BingHindi

बिंग - ऑफ़िशियल हिन्दी चैनल

0:00 / 0:00

बिंग हिन्दी | ⭐ बिंग: 5 x फुल एपिसोड ⭐ | Bing India | @BingHindi

44 661 просмотр · 1 год назад
बिंग - ऑफ़िशियल हिन्दी चैनल
55,8 тыс. подписчиков
44 661 просмотр · 1 год назад
➡️ बिंग को और देखने के लिए सब्सक्राइब करें: https://bit.ly/BingHindi ⬅️ 00:00 झूला बिंग खुश है कि फ़्लॉप उसे पार्क में झूले पर धक्का दे रहा है, तभी पैंडो आता है और अपनी भी बारी चाहता है। वे एक-दूसरे को बारी-बारी से दस तक गिनती गिनने देने पर सहमत होते हैं, लेकिन जब पैंडो झूले पर जाता है... तो वह ठीक से गिनती नहीं करता। बिंग इतना हताश हो जाता है कि वह झूले के सामने दौड़ पड़ता है। 06:33 आच्छू बिंग सूला के घर जाने के लिए तैयार हो रहा है, लेकिन उसे छींकें आ रही हैं और बुख़ार भी है, इसलिए उसे घर पर रहना होगा और अपनी सुड़कू-सुड़कू अपने तक ही रखनी होगी। वह सूला के घर जाना चाहता है, उसके साथ खेलने और आमा के यमी गाजरी बेगल खाने, पर तभी अचानक खिड़की पर सरप्राइज़ देने एक मेहमान आता है... 13:06 पेड़ बिंग, पैंडो और फ़्लॉप, खोदने वालों को पार्क में एक पेड़ लगाते हुए देख रहे हैं। वे सैंडपिट की ओर दौड़ते हैं और शवल मशीन और एक्सकवेटर होने का नाटक करते हैं और एक बड़ा पेड़ लगाने की तैयारी करते हैं। पैंडो भूल जाता है कि पेड़ लगाने वाला गड्ढा कहाँ है और वह बिंग के गड्ढे में रेत डालता रहता है। उन्हें लगता है कि अगर वे साथ मिलकर काम करेंगे तो वे सबसे बड़ा पेड़ लगाने के लिए सबसे बड़ा गड्ढा बना सकते हैं! क्या फ़्लॉप मदद कर पाएगा जब उन्हें एहसास होगा कि उन्हें लगाने के लिए एक बड़ा पेड़ नहीं मिला है? 19:39 गुडबाय कहना जब आमा सूला को घर ले जाने के लिए आती है तब बिंग और सूला गुडबाय नहीं कहना चाहते, इसलिए वे सूला के चमकीले जूते छिपाने का फैसला करते हैं ताकि वह घर न जा सके। बिंग एक जूते को टॉयलेट में छिपा देता है लेकिन वह पूरी तरह से गीला हो जाता है, जिससे सूला परेशान हो जाती है और उनका गुड-बाय बैड-बाय में बदल जाता है। क्या बिंग बैड-बाय को वापस गुड-बाय में बदलने का कोई तरीका खोज सकता है? 26:12 कार पार्क बिंग फ़्लॉप के साथ अपना कार पार्क वाला खेल खेलना चाहता है, लेकिन चार्ली आया हुआ है और वह गलत तरीक़े से उसे खेलता रहता है। बिंग को यह पसंद नहीं आता, इसलिए फ़्लॉप चार्ली को साथ लेकर चार्ली खेल खेलने के लिए रसोई में जाने का सुझाव देता है। लेकिन इसका मतलब यह है कि बिंग को ख़ुद अकेले ही अपना खेल खेलना पड़ेगा... बिंग हिन्दी | ⭐ बिंग: 5 x फुल एपिसोड ⭐ | Bing India | @BingHindi | बच्चों के लिए कार्टून ***** बिंग से संबंधित और देखें:: ▶️ बिंग: फुल एपिसोड: https://bit.ly/BingHindiEpisodes ▶️ बिंग: फुल एपिसोड का संकलन: https://bit.ly/BingHindiEpisodeCompil... ▶️ बिंग: कहानियाँ: https://bit.ly/BingHindiStories ▶️ बिंग: सर्वश्रेष्ठ अंश: https://bit.ly/BingHindiBestBits #बिंगहिन्दी #बिंगएपिसोड #storiesinhindi #binginhindi ***** बिंग के ऑफ़िशियल हिन्दी यूट्यूब चैनल – जो की बिंग, सूला, फ़्लॉप, पैंडो और उनके सभी दोस्तों का घर है – में आपका स्वागत है। बिंग एक प्री-स्कूल बच्चा है जिसे अपने दोस्तों के साथ खेलना बहुत पसंद है। उसे नयी-नयी चीजें आज़माना पसंद है, और उसमें ज़िंदगी को जानने की ललक है। बिंग जिज्ञासु, नेक और ईमानदार बच्चा है, और क्योंकि वह उम्र में अभी छोटा है, वह अक्सर चीज़ों को पहली बार अनुभव कर रहा होता है। यह सच है की कभी-कभी उसको छोटी-मोटी टक्कर, या छलकाव, या अचानक से आयी हुई निराशा का सामना करना पड़ता है। और ऐसे मौक़ों पर यह आमतौर पर बिलकुल साफ़ पता लगता है कि वह क्या महसूस कर रहा है। बिंग के साथ है फ़्लॉप, जो धैर्य, विनम्रता और दयालुता लाता है, और जो हमेशा चीजों को बेहतर बनाता है। बिंग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार-विजेता टीम द्वारा, शिक्षा विशेषज्ञ और बाल-विकास विशेषज्ञों के सहयोग के साथ, लिखा और निर्मित किया गया है। यह शृंखला जीवन के छोटे-छोटे पलों की बड़ी कहानियों पर केंद्रित है, और छोटे बच्चों को स्वस्थ सामाजिक और भावनात्मक विकास का आनंद लेने में मदद करने के लिए रचित की गयी है। ➡️ वेबसाइट: https://www.bingbunny.com ➡️ Instagram:   / bingbunny   ➡️ Facebook:   / bingbunny   © ACAMAR FILMS LIMITED