#स्वर्गपुरी#पाडुंखोली#रानीखेत#उत्तराखंड#देवभूमि#कुमाऊँ#हिमालय#ट्रैकिंग#प्राकृतिकसौंदर्य#शांतस्थान
Devbhoomi Pathik
0:00 / 0:00
#स्वर्गपुरी#पाडुंखोली#रानीखेत#उत्तराखंड#देवभूमि#कुमाऊँ#हिमालय#ट्रैकिंग#प्राकृतिकसौंदर्य#शांतस्थान
80 просмотров · 3 г. назад
Devbhoomi Pathik
993 подписчика
80 просмотров · 3 г. назад
पांडवखोली गुफा की यात्रा का वर्णन-:
जून का महीना था और बरसात का मौसम शुरू हो गया था। पांडुखोली की सुंदर वादियों की गोद में सवार हो चुके थे, यहाँ का दृश्य हरा-भरा और फैला हुआ था। हमारी यात्रा स्वर्ग पुरी पांडव खोली के दर्शन की थी।
यात्रा के दौरान स्थानीय गाँव का मनोरम दृश्य, सुंदरता, स्थानीय लोगों का व्यवहार, उपजाऊ लहराते खेत, हिमालय दर्शन, आदि बहुत कुछ देखने को मिला।
हमने दूनागिरी मंदिर का रास्ता चुना जो कि अल्मोडा से लगभग 81 किमी दूर है । स्कूटी से वहां पहुंचने में तीन घंटे लगे
। दूनागिरी एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित दुर्गा देवी के मंदिर के लिए प्रसिद्ध है, जहां देश भर से लोग अपनी इच्छा पूरी होने पर पूजा करने और घंटी बांधने के लिए आते हैं।
हम वहां से आगे बढ़े पहाड़ी की चोटी की ओर ट्रैकिंग करने लगे। हम पांडवखोली घूमने जा रहे थे। हम कुकुछिना पहुँचे, यह मुख्य स्थान था। जहाँ तक वाहन का मार्ग है। कुकुछीना से आपको पांडवखोली तक ट्रेक करना होगा जो लगभग 5 किमी दूर है।
घने जंगल के बीच लगभग दो घंटे तक चढ़ने के बाद, महान हिमालय के धब्बेदार दृश्य के बाद हमें अचानक हरी घास के साथ जमीन का एक बड़ा खुला स्थान मिलता है !!
बारिश के बाद जंगल के अंदर विभिन्न प्रजाति के जंगली मशरूम, जंगल की शान, आदि मनोहर दृश्य देखने को मिला।
वह स्थान जो अल्पाइन घास का मैदान है जिसे स्थानीय भाषा में बुग्याल कहा जाता है। जब हम पहली बार देख रहे थे तो अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते है वाह…….
जब हम वहां पहुंचे तो आश्रम के कर्मचारियों ने हमें भोजन वह चाय की उचित व्यवस्था कराया।
हमने फिर चारों ओर का भ्रमण किया। भ्रमण करने के बाद वहां के वातावरण में हमारे जीवन में बहुत परिवर्तन किया। हमने जीवन में इतनी सुंदर जगह कभी नहीं देखी थी, जितना हमारे सामने दिखाई दे रहा था, मानो ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो स्वर्ग में हैं।
अतिशयोक्ति नहीं कर रहा हूं, सचमुच में अद्भुत है, एक बार जरूर जाए, यह आप लोगों से मेरी विनंती करूंगा। महाअवतार बाबा जी की गुफा ने उस स्थान पर अपने शिष्य लाहिड़ी महाशय को किरिया योग की दीक्षा दी थी।
वहां कुछ समय बिताने के बाद हम ऊपर से नीचे उतर रहे थे क्योंकि मैंने पढ़ा है कि पहाड़ी के नीचे एक गुफा है जिसका वर्णन स्वामी योगानंद की प्रसिद्ध पुस्तक " ऑटोबायोग्राफी ऑफ ए योगी" में मिलता है ।
हमने नीचे उतरना शुरू कर दिया क्योंकि हम पांडवखोली की गुफा देखने के इच्छुक थे , जो हमें पांडवखोली की पहाड़ी के आधार पर मिली थी जब हम वहां पहुंचे तो गुफा के दर्शन हुए। गुफा पर योगदा सोसायटी संरक्षण में है। और शाम को हम अपने गंतव्य की ओर लौट आये।
मेरे बारे में……
में प्रकृति और भारतीय विविधता की विभिन्न संस्कृतियों /सुंदर दृश्य/पर्यटक स्थल/मनमोहक रहस्य/धार्मिक आस्था/के अनुभव का पता लगाना चाहता हूं।
तनुज जोशी
/ @tanu5791