TERA PARMESHWAR YAHOWAH - SIYON KE GEET - Bro. Lazar Sen
Beersheba House of Prayer - Ahmedabad
0:00 / 0:00
TERA PARMESHWAR YAHOWAH - SIYON KE GEET - Bro. Lazar Sen
8 189 просмотров · 6 л. назад
Beersheba House of Prayer - Ahmedabad
12,4 тыс. подписчиков
8 189 просмотров · 6 л. назад
"तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे एक उत्तम देश में लिए जा रहा है (व्यवस्थाविवरण 8:7)
तेरा परमेश्वर यहोवा, तुझे ले चलता वह है,
एक उत्तम देश देने, तुझ को प्रेम से छुडाया है
१. मिसर में फँसा तू था, चिन्ह संसार शरीर शैतान;
प्रभु यीशु बलि हुआ, लहू से तुझ को छुड़ाए,
महान उद्धार दिया तुझे, ताकि तू उस देश को जाए।
२. नालों का देश वह है, सारे देश को घेरे है;
कोई शत्रु प्रवेश ना करे, चारों ओर मसीह का जीवन है;
उत्तम वह देश, विशाल वह है, बहुत ही वह फैला है ।
३. झरनों का देश वह है, मसीह जीवन झरता है;
सदा सिंचता रहता है, यीशु खुद ही रक्षक है;
सुन्दर वह देश, पवित्र है, बहुत ही दृढ़ वह है ।
४. गहरा वह देश है, आत्मिक बातें गहरी है;
तराई का देश वह है, नम्र होकर सीखना है;
पहाडो का देश, ऊँचाई में, वह सब कुछ स्वर्गीय है
५. गेंहूँ का वह देश है, जहाँ जो भी फलता है;
विश्वासी और मसीह, जो एक देह बनें है;
अद्भुत वह देश, महिमित वह है, प्रतिज्ञा से भरपूर है
६. द्राक्ष का वह देश है, सदा स्वर्गीय आनन्द है;
अंजीर की भरपूरी, आत्मिक चंगाई है; ईश्वर वहाँ सदा रहता, मालिक तो वही है। ।
७.अनार का देश वह है, मण्डली का भेद वह है;
जैतून का देश वह है, जहाँ आत्मा ही सब कुछ है;
ऐसा वह देश, जिसमें तू बसे, तुझे ले चलता वह है