Delhi से सटे Ghaziabad के Indirapuram की मशहूर सोसाइटी में भयानक आग, Sharad Sharma Report
Sharad Sharma on Ground
0:00 / 0:00
Delhi से सटे Ghaziabad के Indirapuram की मशहूर सोसाइटी में भयानक आग, Sharad Sharma Report
584 653 просмотра · 5 мес. назад
Sharad Sharma on Ground
721 тыс. подписчиков
584 653 просмотра · 5 мес. назад
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम अभय खंड 2 की नामी सोसाइटी गौर ग्रीन एवेन्यू (Gaur Green Avenue) में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे के आसपास D ब्लॉक में 9वीं मंज़िल के एक फ़्लैट में आग लग गई। देखते ही देखते यह आग बढ़ती ही चली गई और आसपास के कुल 8 फ़्लैट इस आग में जलकर स्वाहा हो गए। लोगों की शिकायत है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी तो आई लेकिन हाई राइज बिल्डिंग होने के चलते फायर ब्रिगेड जो पानी की फुहार मार रही थी वह आग की जगह तक नहीं पहुंच पा रही थी जिसकी वजह से बहुत नुकसान हुआ। काफी देर बाद सीढ़ी वाली गाड़ी आई जिसने कुछ बचाव किया। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि सोसाइटी के लोगों ने ही खुद सोसाइटी में पहले से किए गए इंतजाम और अपने प्रयास से काफी हद तक आग बुझाने का प्रयास किया। जाने माने पत्रकार अजीत अंजुम (Ajit Anjum) भी इसी सोसाइटी में रहते हैं और वह भी आग बुझाने के प्रयास करते हुए नजर आए। आग लगने से बताया जा रहा है 8 फ्लैट तो बिल्कुल स्वाहा हो गए। जिन फ्लैट में आग लगी है वह 4 BHK फ्लैट है जिनकी कीमत करोड़ों रुपए में है और यहां रह रहे लोगों ने लाखों करोड़ों रुपए अलग से भी फ्लैट में लगाए होंगे... ऐसे में अलग से लगाए गए करोड रुपए तो स्वाहा हो गए लेकिन राहत की बात यह रही की किसी की जान का कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन प्रशासन और उत्तर प्रदेश सरकार को चेतने की जरूरत है क्योंकि इलाके में बहुत सारी मल्टी स्टोरी ऊंची बिल्डिंग है । ऐसे में कल को अगर आग लगती है तो प्रशासन के पास पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए जो काम से कम इस मामले में शुरू में नजर नहीं आए। Sharad Sharma Report
#delhi #ghaziabad #indirapuram #fire #highrise #sharadsharma #delhinews #ghaziabadnews #ajitanjum
Join this channel to get access to perks:
/ @sharadsharmaonground