Перейти к содержимому

चरखी दादरी जिला में 38 हजार से ज्यादा वोट क्यों कटे! DC मनदीप कौर का बड़ा खुलासा #charkhidadri

Dadri News Network (DNN)

0:00 / 0:00

चरखी दादरी जिला में 38 हजार से ज्यादा वोट क्यों कटे! DC मनदीप कौर का बड़ा खुलासा #charkhidadri

496 просмотров · 1 месяц назад
Dadri News Network (DNN)
622 подписчика
496 просмотров · 1 месяц назад
चरखी दादरी जिला में 34 नए मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं। दादरी और बाढड़ा विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर पहले कुल 484 बूथ थे, जो अब बढ़कर 518 हो गए हैं। गणना प्रक्रिया से पूर्व जिले में कुल 4,10,306 मतदाता दर्ज थे, जो अब घटकर 3,71,963 रह गए हैं। इस प्रकार कुल मतदाताओं में लगभग 9.5% की कमी आई है। जांच के दौरान अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट (ASDD) पाए गए 38,343 वोट हटाए गए हैं। वहीं 12,566 मतदाताओं का पिछला रिकॉर्ड या वंशावली ट्रेस नहीं हो सकी तथा 38,103 मामलों में नाम व उम्र संबंधी विसंगतियां पाई गईं। आगामी चुनावी शेड्यूल: 31 जुलाई: ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल का प्रकाशन। 31 जुलाई से 30 अगस्त: दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि। 31 जुलाई से 28 सितंबर: आपत्तियों व नोटिसों का निपटारा। 3 अक्टूबर: अंतिम (फाइनल) इलेक्टोरल रोल का प्रकाशन। डीसी मनदीप कौर ने नागरिकों से अपील की है कि जिन मतदाताओं के रिकॉर्ड में विसंगति है, वे प्रशासन द्वारा भेजे जा रहे नोटिस के अनुसार तय समय पर AERO कार्यालय पहुंचकर सुनवाई में भाग लें, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का वोट न कटे। #CharkhiDadri #MandeepKaurDC #HaryanaNews #VoterList2026 #ElectionCommission #DraftElectoralRoll #DadriNews #Badhra #HaryanaElection #khabar #dnn #dadri