Перейти к содержимому

नगीना के हरगांव चांदन में परिवार सोता रहा और चोर 17 लाख का माल समेटकर फरार|सच कहूंगा न्यूज|बिजनौर

Sach Kahunga

0:00 / 0:00

नगीना के हरगांव चांदन में परिवार सोता रहा और चोर 17 लाख का माल समेटकर फरार|सच कहूंगा न्यूज|बिजनौर

679 просмотров · 11 дн. назад
Sach Kahunga
44 подписчика
679 просмотров · 11 дн. назад
नगीना के हरगांव चांदन में परिवार सोता रहा और चोर 17 लाख का माल समेटकर फरार जनपद बिजनोर के नगीना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया! करीब 17 लाख रुपये की चोरी से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, पूरा मामला नगीना क्षेत्र के ग्राम हरगांव चांदन का है, जहां बीती रात चोरों ने सुरेश पंडित के घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि रात करीब 1 बजे से 3 बजे के बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर पीछे की तरफ बनी खिड़की के रास्ते घर में दाखिल हुए और अलमारी का ताला तोड़कर जेवर और नकदी समेट ले गए। सुबह जब परिवार को चोरी का पता चला, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर का सामान बिखरा पड़ा था और कीमती जेवर व नकदी गायब थे। पीड़ित के मुताबिक, उनकी बहन के रखे सोने-चांदी के आभूषण भी चोरी हुए हैं। पीड़ित परिवार के मुताबिक, चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 17 लाख रुपये है। इसमें लगभग 15 लाख रुपये के जेवर और 2 से 3 लाख रुपये की नकदी बताई जा रही है। इतना ही नहीं, ऑफिस के रखे करीब 18 हजार रुपये भी चोरी होने की बात सामने आई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि चोर इतने शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देकर फरार हुए कि घर में मौजूद लोगों को भनक तक नहीं लगी। परिवार ने पुलिस से शिकायत कर चोरों को जल्द गिरफ्तार करने और चोरी हुआ माल बरामद कराने की गुहार लगाई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब घर में लोग सो रहे थे, तब चोर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर फरार कैसे हो गए?