Перейти к содержимому

दिनभर की मेहनत के बाद दादी के हाथ का खाना❤️🥰।। Nagnath Pokhari Vlog।।Pahadi Vlog।।#nehabhatt

Nagnath Pokhari Vlogs

0:00 / 0:00

दिनभर की मेहनत के बाद दादी के हाथ का खाना❤️🥰।। Nagnath Pokhari Vlog।।Pahadi Vlog।।#nehabhatt

94 просмотра · 18 ч назад
Nagnath Pokhari Vlogs
26,3 тыс. подписчиков
94 просмотра · 18 ч назад
हेलो दगड़ियों, मेरा नाम नेहा भट्ट है। आप सबका स्वागत है मेरे YouTube चैनल Nagnath Pokhari Vlog पर। 🌲❤️ आज के व्लॉग में सुबह से ही खेत के काम से दिन की शुरुआत हुई। सबसे पहले मंडवे के खेत में गई, जहाँ निर्माण का काम चल रहा है, इसलिए वहाँ की जगह साफ करने के लिए मंडवे की न्यार काटी। इसके बाद घर आकर चाचा लोगों के घर दूध देने गई। फिर वापस आकर नाश्ता किया, गाय को पानी दिया और उसके बाद निकल पड़ी जंगल की तरफ घास काटने। काफी समय बाद जंगल से घास काटने जाना हुआ। घास काटना, उसे बाँधकर भारी भारा बनाना और फिर पहाड़ी रास्ते से उसे घर तक लेकर आना आसान नहीं होता। 🌿🥲 इन दिनों पहाड़ के जंगलों में भालू आने की वजह से जंगल जाने में डर भी लगा रहता है, लेकिन घर के कामों के लिए घास तो लानी ही पड़ती है। दिनभर की मेहनत के बाद जब घर वापस आई तो दादी ने मेरे लिए कद्दू की सब्जी और भात बनाया था। सच कहूँ तो इतनी मेहनत के बाद दादी के हाथ का खाना खाने का मज़ा ही अलग होता है। ❤️ तो चलिए, आज का पूरा पहाड़ी दिन आपके साथ शेयर करती हूँ। वीडियो पूरा देखना और अपना प्यार बनाए रखना। 🥰🌲 #nagnathpokhari #nagnathpokharivlog