Barmer में Doctor-Nurse की डर्टी पिक्चर, Viral होते ही मचा हड़कंप, सामने आई नर्स, डॉक्टर साहब गायब!
Rajasthan Tak
0:00 / 0:00
Barmer में Doctor-Nurse की डर्टी पिक्चर, Viral होते ही मचा हड़कंप, सामने आई नर्स, डॉक्टर साहब गायब!
6 732 просмотра · 11 ч назад
Rajasthan Tak
2,04 млн подписчиков
6 732 просмотра · 11 ч назад
एक महिला नर्स... एक निजी अस्पताल... और आरोपों की ऐसी कहानी, जिसमें कभी हनीट्रैप और करीब 2 करोड़ रुपये की ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया... तो अब उसी महिला ने डॉक्टर और अस्पताल के स्टाफ पर रेप, सीक्रेट कैमरे से अश्लील वीडियो बनाने और उन्हीं वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगा दिए हैं। कहानी में ट्विस्ट ये है कि जिस महिला को ब्लैकमेलिंग के केस में जेल जाना पड़ा था, वो बाहर आते ही अब खुद न्याय की मांग लेकर पुलिस के पास पहुंची है। मामला राजस्थान के बाड़मेर का है। नर्स की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन सवाल ये है कि आखिर अस्पताल के भीतर क्या हुआ था? क्या वाकई चेंजिंग रूम में सीक्रेट कैमरे लगाए गए थे? और इस पूरे मामले में हनीट्रैप से लेकर यौन शोषण तक की कहानी कैसे उलझ गई? देखिए ये रिपोर्ट।
कहानी की शुरुआत होती है बाड़मेर के एक निजी अस्पताल से... जहां एक महिला नर्स काम करती थी। नर्स का आरोप है कि अस्पताल में काम करने के दौरान उसकी निजी जिंदगी को निशाना बनाया गया। शिकायत के मुताबिक, डिलीवरी के समय चेंजिंग रूम में कपड़े बदलते वक्त सीक्रेट कैमरे से उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाए गए। आरोप है कि बाद में इन्हीं तस्वीरों और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उस पर दबाव बनाया गया। नर्स ने अस्पताल के मालिक, डॉक्टर, मैनेजर और अन्य स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की सच्चाई जांच के बाद ही साफ होगी।
नर्स ने अपनी शिकायत में जनवरी 2024 की एक घटना का जिक्र किया है। उसका आरोप है कि नाइट ड्यूटी के दौरान डॉक्टर उसे लेबर रूम से जबरन एक कमरे में ले गया और उसके साथ रेप किया। नर्स का दावा है कि इस दौरान उसका वीडियो भी बनाया गया। इसके बाद वीडियो सार्वजनिक करने और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकियां देकर उसका यौन शोषण किया जाता रहा। शिकायत में यह भी कहा गया है कि लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर उसने 4 मार्च को अस्पताल जाना बंद कर दिया था। लेकिन आरोप है कि डॉक्टर ने उसके घर पहुंचकर आत्महत्या करने की धमकी दी, जिसके बाद डर के चलते वह दोबारा अस्पताल जाने लगी।
नर्स की शिकायत में एक और गंभीर आरोप मई 2026 की घटना को लेकर है। उसके मुताबिक, जब डॉक्टर विदेश यात्रा पर गया हुआ था, तब 10 मई को अस्पताल के मैनेजर समेत दो लोगों ने उसे डराया-धमकाया और उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। नर्स का आरोप है कि जब उसने विरोध किया और चिल्लाई, तो बीच-बचाव करने आई दूसरी महिला कर्मचारी को भी नौकरी से निकालने की धमकी दी गई। ये सभी आरोप शिकायत का हिस्सा हैं। पुलिस अब पीड़िता के बयान, मेडिकल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
लेकिन इस कहानी का दूसरा पहलू भी है... और यही इसे और पेचीदा बना देता है। नर्स के खिलाफ पहले से ही हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज है। नर्स के मुताबिक, जब उसने कथित घटनाओं की जानकारी अपने भाई और अस्पताल के स्टाफ को दी, तो डॉक्टर ने उसके वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए। इसके बाद 22 जुलाई 2026 को डॉक्टर ने उसके खिलाफ हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने इस मामले में नर्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वह 30 सितंबर को जेल से बाहर आई। अब 8 अक्टूबर को उसी नर्स ने महिला थाने पहुंचकर डॉक्टर, अस्पताल मालिक, मैनेजर और अन्य स्टाफ के खिलाफ यौन शोषण समेत गंभीर आरोपों में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
नर्स ने मीडिया के सामने अस्पताल में कथित अवैध लिंग परीक्षण, जरूरत न होने पर वेजाइना की जांच और अवैध तरीके से दवाइयां बेचने जैसे आरोप भी लगाए हैं। ये आरोप भी जांच का विषय हैं। पुलिस शनिवार को नर्स को साथ लेकर अस्पताल पहुंची और मौका मुआयना किया। बाड़मेर के एसपी नितेश आर्य के मुताबिक, महिला थाने में शिकायत के आधार पर रेप समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। पूरे मामले की जांच महिला सेल की एएसपी कर रही हैं।
फिलहाल, इस मामले में आरोपों की दो अलग-अलग परतें सामने हैं। एक तरफ डॉक्टर की शिकायत पर नर्स के खिलाफ हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज है, तो दूसरी तरफ नर्स ने डॉक्टर और अस्पताल के दूसरे लोगों पर यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं। अब पुलिस की जांच में सामने आने वाले सबूत ही बताएंगे कि अस्पताल के भीतर क्या हुआ था और इन गंभीर आरोपों की सच्चाई क्या है।
Watch more from CRIME SCENE - • CRIME SCENE
#barmer #barmercrime #barmerdoctornurse #crime #crimestory #rajasthantak #rajasthancrime #rajasthancrimenews #crimescene #rajsathantakcrimescene
--------
About the Channel:
Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan
#RajasthanTak #Rajasthan #RajasthanNews #JaipurNews #UdaipurNews #JodhpurNews #BreakingNews #RajasthanHindiNews #RajasthanPolitics #RajasthanElection #LatestNews #GroundReport #RajasthanUpdates #NewsUpdate #HindiSamachar #DesertState
Follow us on:
Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak
Facebook: / rajasthantakofficial
Twitter: / rajasthan_tak