Перейти к содержимому

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के भागलपुर सहित 5 ठिकानों पर छापा, 50 लाख कैश मिले

TV Angpradesh

0:00 / 0:00

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के भागलपुर सहित 5 ठिकानों पर छापा, 50 लाख कैश मिले

4 486 просмотров · 6 дней назад
TV Angpradesh
312 тыс. подписчиков
4 486 просмотров · 6 дней назад
बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग में पदस्थापित और वर्तमान में मुंगेर में कार्यरत कार्यपालक अभियंता (Executive Engineer) नारद कुमार दास के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईओयू की टीमों ने गुरुवार की सुबह एक साथ इंजीनियर के भागलपुर (पैतृक आवास), मुजफ्फरपुर, मुंगेर (किराए का मकान) और पटना स्थित कुल 5 ठिकानों पर सघन छापेमारी की। मुजफ्फरपुर स्थित आवास से 50 लाख रुपये नकद बरामद किए गए, जिन्हें गिनने के लिए मशीन मंगवाई गई। साथ ही भारी मात्रा में मिले सोने-चांदी के जेवरातों के मूल्यांकन के लिए इलेक्ट्रिक तराजू मंगवाया गया। प्राथमिक जांच में इंजीनियर के पास वैध आय से 83.53 लाख रुपये यानी लगभग 64.93% अधिक अवैध संपत्ति अर्जित करने के पुख्ता प्रमाण मिले हैं। योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर EOU की एक साथ छापेमारी। मुजफ्फरपुर स्थित आवास से ₹50 लाख नकद बरामद, नोट गिनने के लिए मंगाई गई मशीन। भारी मात्रा में मिले आभूषण, वजन और जांच के लिए इलेक्ट्रिक तराजू के साथ पहुंचे ज्वेलर्स। ज्ञात स्रोतों से करीब 65% अधिक (83.53 लाख रुपये) अवैध संपत्ति का प्राथमिक खुलासा, विशेष कोर्ट के सर्च वारंट पर कार्रवाई। #BhagalpurNews #EOURaidBihar #NaradKumarDas #ExecutiveEngineerRaid #CorruptionInBihar #MuzaffarpurRaid #MungerNews #BlackMoneyExposed #PatnaEOU #TVAngpradesh