Перейти к содержимому

Ballia News | बलिया में TV Actor Aman Jaiswal का अंतिम संस्कार, पिता ने दी मुखाग्नि.. उमड़ी भीड़

Amrit Vichar

0:00 / 0:00

Ballia News | बलिया में TV Actor Aman Jaiswal का अंतिम संस्कार, पिता ने दी मुखाग्नि.. उमड़ी भीड़

101 689 просмотров · 1 год назад
Amrit Vichar
249 тыс. подписчиков
101 689 просмотров · 1 год назад
#ballia #amanjaiswal #ballianews #tvactor #dhartiputranandini कौन ऐसा अभागा पिता होगा, जो अपने युवा बेटे को मुखाग्नि देगा.. उठो बेटा, सुबह हो गई है... जो तुम कहोगे, मैं वही करूंगा.. तुम्हें वैष्णो देवी भी लेकर जाऊंगा.. ये कहना था टीवी सीरियल 'धरतीपुत्र नंदिनी' के लीड एक्टर अमन जायसवाल के पिता आशीष जायसवाल का.. जब वह बेटे अमन को मुखाग्नि दे रहे थे... पिता की ये बाद सुनकर घाट पर मौजूद पर हर कोई रोने लगा... दरअसल, अपने बेटे अमन की मृत्यु से पिता आशीष जायसवाल टूट चुके हैं... 17 जनवरी को अमन जायसवाल फिल्म सिटी में शूटिंग के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहे थे... मुंबई के जोगेश्वरी हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी... हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही अमन की मौत हो गई... 18 जनवरी देर रात अमन का शव पहले हवाई जहाज से मुंबई से वाराणसी और फिर एंबुलेंस से बलिया के बेल्थरा रोड स्थित उनके आवास लाया गया... आवास पर शव पहुंचने के दौरान हजारों की संख्या में लोग वहां पहुंच गए.. रविवार सुबह 9 बजे पैतृक निवास से निकली अमन जायसवाल की अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए... अपने चहेते सितारे की आखिरी झलक पाने के लिए लोग छतों और दीवारों पर चढ़ गए... हर आंख नम थी और हर चेहरा उदास.. हर कोई अपने प्रिय कलाकार को आखिरी बार देखना चाहता था... अमन के अंतिम संस्कार में कई प्रमुख हस्तियां भी शामिल हुईं.. इनमें पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा, विधायक जय प्रकाश अंचल, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह, और अन्य लोग मौजूद थे... सभी ने अमन को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी... वहीं सबसे भावुक पल तब आया जब पिता आशीष जायसवाल ने तुरति पार घाट पर अपने बेटे को मुखाग्नि दी... मुखाग्नि देने से पहले पता अमन जायसवाल बदहवास हो गए... उन्हें पकड़ कर लोग चल रहे थे... टीवी सीरियल 'धरतीपुत्र नंदिनी' के लीड एक्टर अमन जायसवाल ने दुनिया को अलविदा कह दिया है... बलिया के तुरति पार घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया... बता दें कि अमन के अचानक निधन से उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है... माता-पिता को संभालने के लिए डॉक्टरों की मदद लेनी पड़ी... परिवार के करीबी बताते हैं कि अमन अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ बेहद घुल-मिलकर रहते थे... अमन ने महज 3 साल पहले मुंबई में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी... वह अब तक 3 लोकप्रिय धारावाहिकों में मुख्य किरदार निभा चुके थे... 2023 से शुरू हुए 'धरतीपुत्र नंदिनी' में उनके अभिनय को खास पहचान मिली.. इसमें वो लीड रोल में थे,.. उन्होंने आकाश भरद्वाज का किरदार निभाया था... इस सीरियल को 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने प्रोड्यूसर किया था... इसके अलावा, अमन ने शो पुण्यश्लोक अहिल्याबाई में यशवंत राव फांसे का किरदार निभाया था... यह शो साल 2021 से 2023 तक टेलीकॉस्ट हुआ था। वह रवि दुबे और सरगुन मेहता के शो उड़ारियां का भी हिस्सा रह चुके हैं... लेकिन अब ये उभरता छुआ सितारा 24 साल की छोटी सी उम्र में दुनिया की अलविदा कह गया... SHOCKING! Aman Jaiswal Accident | Aman Jaiswal | Aman Jaiswal Last Rites | Aman Jaiswal Last Rites Video | Aman Jaiswal Antim Sanskar | Aman Jaiswal Death | Aman Jaiswal Last Journey | इसी तरह की तमाम खबरें देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब कीजिये और बेल आइकॉन को दबा दीजिये जिससे आप तक फौरन खबरें पहुंच सके. Visit Amritvichar Website: https://amritvichar.com/ Subscribe Amritvichar Youtube channel:    / amritvichar   Like Amritvichar on Facebook:   / amritvicharnews   Follow Amritvichar on Twitter: https://twitter.com/home Follow Amritvichar on Instagram:   / amritvichar   For advertisements e-mail us at: amritvichar120@gmail.com #amritvichar #amritvicharlatestnews #amritvicharvideonews #amritvicharnewsbareilly