Перейти к содержимому

Mukri - Biography In Hindi | छोटे कद वाले महान Actor जिनकी Comedy आज भी मशहूर हैं Unknown Story HD

Hindi Radio

0:00 / 0:00

Mukri - Biography In Hindi | छोटे कद वाले महान Actor जिनकी Comedy आज भी मशहूर हैं Unknown Story HD

29 445 просмотров · 5 лет назад
Hindi Radio
302 тыс. подписчиков
29 445 просмотров · 5 лет назад
#Mukri #MukriActor #ActorMukri #MukriBiography #MukriBiographyInHindi #MukriComedy #MukriSharabi बात मशहूर है कि पापा और दिलीप कुमार साहब मुंबई के एक ही स्कूल में पढ़ते थे। ये बात तो सही है, लेकिन दिलीप साहब पापा से सीनियर थे। उनके छोटे भाई अभिनेता नासिर खान पापा के सहपाठी थे। परदे पर उन्हें देखते ही दर्शकों के होंठों पर मुस्कुराहट आ जाती थी, लेकिन मेरे पापा असल जिंदगी में भी बहुत जिंदादिल इंसान थे। गुस्सा तो उन्हें शायद ही कभी आता था। पापा कोंकणी मुस्लिम परिवार से संबंध रखते थे। उनका असली नाम मोहम्मद उमर मुकरी था। ये बात मशहूर है कि पापा और दिलीप कुमार साहब मुंबई के एक ही स्कूल में पढ़े। स्कूल की बात तो सही है, लेकिन दिलीप साहब पापा से सीनियर थे। दरअसल, दिलीप साहब के भाई और अभिनेता नासिर खान पापा के सहपाठी थे, लेकिन पापा की दोस्ती नासिर साहब से ज्यादा दिलीप साहब से थी। पापा ने पढ़ाई के बाद बॉम्बे टॉकीज में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में करियर शुरू किया था। पापा बहुत मजहबी इंसान थे। हमारे घर का माहौल भी धार्मिक था। हमें फिल्म देखने की इजाजत भी नहीं थी। इतना जरूर था कि मैं अक्सर पापा के साथ शूटिंग पर जाया करती थी और दो-तीन शॉट वाले कुछ बाल कलाकार के रोल भी मैंने किए। थोड़ा बड़े होने पर मैं पापा से छिपकर अपने चाचा और चाची के साथ फिल्म देख लिया करती थी। एक खास बात ये भी रही कि पापा मुझे और अम्मी को अपने साथ अपनी फिल्मों के प्रीमियर पर जरूर ले जाते थे। शायद मैं अपने भाई-बहनो में सबसे बड़ी थी, इसलिए भी पापा का ज्यादा प्यार मेरे हिस्से में आता था। पापा में बिना बोले ही दर्शकों को हंसाने की भरपूर क्षमता थी। अपने 50 साल के फिल्मी करियर में पापा ने लगभग 600 फिल्मों में काम किया। उनकी कॉमिक टाइमिंग का जवाब नहीं था। पापा की... पापा की दिलीप साहब के अलावा निम्मी और उनके पति अली रजा, महमूद साहब, सुनील दत्त और नर्गिस से गहरी दोस्ती थी। नर्गिस आंटी को तो मैं लंबे समय तक पापा की सगी बहन ही मानती रही। वे हमारे परिवार के हर सुख-दुख में आखिरी दम तक शामिल रहीं। पापा को साहित्य में भी बहुत दिलचस्पी थी। हमारे घर में मजरूह सुल्तानपुरी, संवाद लेखक अली रजा, आगा जानी कश्मीरी, अली सरदार जाफरी सहित बहुत से लेखकों और शायरों की नियिमत बैठक हुआ करती थी। तब मुझे उनकी बातें समझ में नहीं आती थीं, लेकिन वे बातें अच्छी लगती थीं। शायद उन बातों का ही असर हुआ होगा कि 12 साल की उम्र में मैंने तय कर लिया था कि मुझे जर्नलिस्ट बनना है। मैं कुछ-कुछ लिखती रहती थी। फिर मैं अमीन सयानी साहब के साथ रेडियो प्रोग्राम के लेखन से जुड़ गई। पापा को इस बात की बेहद खुशी होती थी कि मैं लिखने पढ़ने के काम में लग गई हूं। एक बार... एक बार एक पत्रकार पापा की जिंदगी के बारे में एक लेख लिखने के लिए उनसे मिलने आए, लेकिन पापा को शूटिंग के लिए निकलना था। उन्होंने कहा कि नसीम मेरे बारे में आपको लिख देगी। उसी के आधार पर आप लेख तैयार कर लीजिएगा। मैंने जो कुछ पापा के बारे में लिखकर दिया, उसे बिना एडिट किए मेरे नाम से छाप दिया गया और मेहनताने के रूप में मुझे 50 रुपये का चेक मिला। जब पापा को पता चला, तो वे खुशी और गर्व से झूम उठे। पता नहीं कितने दिन तक उन्होंने वह पचास रुपये का चेक अपने सारे जानने वालों को दिखाया। जब मैंने... जब मैंने फिल्म ‘धड़कन’ की कहानी लिखी, तो डायरेक्टर ने मुझसे एक कैमियो रोल भी करने को कहा। मैंने साफ मना कर दिया कि मेरे पापा इसकी इजाजत कभी नहीं देंगे। घर जाकर जब मैंने पापा को यह बात बताई, तो बीमार होने के बावजूद वह बिस्तर से उठ बैठे और मुझसे कहा कि मुझे कैमियो रोल जरूर करना चाहिए और उस शॉट के लिए क्लैप वे खुद देंगे। मुझे बहुत हैरानी हुई कि पापा कैसे राजी हो गए। दरअसल, पापा शुरू से ही कहते थे कि ये मेरी बेटी मेरा नाम जरूर रोशन करेगी। मैंने पापा से कहा कि आपकी न जाने कितनी फिल्मों के प्रीमियर पर मैं गई हूं। अब अपनी पहली फिल्म के प्रीमियर पर मैं आपको जरूर ले जाऊंगी। ये सुनकर पापा गर्व से भर गए। लेकिन मेरी किस्मत खराब थी। ‘धड़कन’ के प्रीमियर से पहले ही पापा इस दुनिया को छोड़ गए। मुझे जिंदगी भर इस बात का मलाल रहेगा कि पापा मेरी उपलब्धियों को देखने के लिए मेरे साथ नहीं हैं। Join this channel to get access to perks:    / @hindiradioindia   Welcome To Wo Suhane Din Channel. Enjoy biographies of famous bollywood actress and actors. Subscribe to get notification of latest video https://goo.gl/iMhDyU