Перейти к содержимому

EO / RO | Class - 1 नगरपालिकाएँ | नगरपालिका अधिनियम Municipalities Act 2009 #eoro2026

Sky Educare

0:00 / 0:00

EO / RO | Class - 1 नगरपालिकाएँ | नगरपालिका अधिनियम Municipalities Act 2009 #eoro2026

7 791 просмотр · 1 месяц назад
Sky Educare
767 тыс. подписчиков
7 791 просмотр · 1 месяц назад
Download Sky Educare App: https://play.google.com/store/apps/de... ===== Call / WhatsApp : +91 9928549654 अध्याय 1 (धारा 1-2): प्रारंभिक (नाम, विस्तार और परिभाषाएँ) राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 (2009 का अधिनियम संख्या 18) परिचय: भारत गणराज्य के साठवें वर्ष में राजस्थान राज्य विधान-मण्डल द्वारा यह अधिनियम बनाया गया। अध्याय 1 : प्रारंभिक (Preliminary) धारा 01: संक्षिप्त नाम, प्रसार और प्रारंभ 1.⁠ ⁠नाम: इस अधिनियम का नाम राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 है। 2.⁠ ⁠प्रसार: इसका प्रसार छावनी क्षेत्रों (नसीराबाद - रक्षा संपदा महानिदेशालय के अधीन) को छोड़कर संपूर्ण राजस्थान राज्य में है। o विशेष नोट: नसीराबाद में छावनी बोर्ड को छोड़ते हुए एक चतुर्थ श्रेणी नगरपालिका बोर्ड भी है, जो राज्य की सबसे छोटी नगरपालिका है। 3.⁠ ⁠प्रारंभ: यह ऐसी तारीख को प्रवृत्त होगा जो राज्य सरकार राजपत्र में अधिसूचना द्वारा नियत करे। महत्वपूर्ण तिथियाँ (Exam Facts): नोट: यह अधिनियम विधानसभा में 27.08.2009 को पारित हुआ। 11.09.2009 को माननीय राज्यपाल द्वारा हस्ताक्षरित हुआ अर्थात् कानून बना एवं 15.09.2009 को राज्य सरकार द्वारा राजपत्र में अधिसूचित किया गया। (अतः 15-09-2009 से प्रभावशील/प्रवृत) •⁠ ⁠विधानसभा में पारित: 27.08.2009 •⁠ ⁠राज्यपाल द्वारा अनुमति (हस्ताक्षर): 11.09.2009 •⁠ ⁠राजपत्र में अधिसूचना (प्रभावी): 15.09.2009 धारा 02: परिभाषाएँ (Definitions) (परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण परिभाषाएँ एवं संबंधित धाराएँ) •⁠ ⁠वार्डों का विभाजन – धारा 09 •⁠ ⁠वार्ड समिति (Ward Committee) – धारा 54 •⁠ ⁠कार्यपालक समिति (Executive Committee) – धारा 55 o यह नगरपालिका की कैबिनेट (मंत्रिमंडल) होती है। o यह समिति नगरपालिका की नीतियों और वितीय मामलो से संबंधित निर्णय लेती है। •⁠ ⁠नगरपालिक निधि (Municipal Fund) – धारा 79 •⁠ ⁠बजट प्राक्कलन (Budget Estimate) – धारा 87 o 15 जनवरी से पहले बजट तैयार o 15 फ़रवरी तक नगरपालिका की मंजूरी o 28 फ़रवरी तक राज्य सरकार को नगरपालिका बजट की एक प्रति भेज देती है। •⁠ ⁠नगरपालिक लेखा निर्देशिका – धारा 91 o वितीय लेनदेन किस प्रकार दर्ज किए जाएँगे इसको पूरा खाका और नियमों का संकलन इसी निर्देशिका (manual) में होता है। •⁠ ⁠तुलनपत्र (Balance Sheet) – धारा 92 o वार्षिक वितीय विवरण – खातो और ऑडिटिंग से संबंधित •⁠ ⁠वित्तीय विवरण (Financial Statement) – धारा 93 o वर्ष के अंत में वितीय विवरण तैयार करना। •⁠ ⁠अग्निशमन दल (Fire Brigade) – धारा 256 •⁠ ⁠राज्य वित्त आयोग (State Finance Commission) o अनुच्छेद 243झ (243-I) एवं अनुच्छेद 243म (243-Y) के तहत राज्यपाल द्वारा गठित। विस्तृत परिभाषाएँ (Detailed Definitions) 1.⁠ ⁠भवन निर्माता या विकासकर्त्ता (Builder or Developer): ऐसा कोई अभिकरण (Agency) या व्यक्ति जिसने अपनी स्वयं की भूमि या किसी करार के अधीन किसी अन्य की भूमि पर कोई 'काम्प्लेक्स' संनिर्मित किया है। 2.⁠ ⁠कॉम्प्लेक्स (Complex): •⁠ ⁠वाणिज्यिक उपयोग (Commercial Use): 25 या अधिक इकाईयाँ। •⁠ ⁠आवासीय उपयोग (Residential Use): 10 या अधिक इकाईयों से मिलकर बना कोई भवन। 3.⁠ ⁠भवन (Building): किसी भी प्रयोजन (Purpose) के लिए, किसी भी सामग्री से निर्मित कोई संरचना जिसमें नींव, प्लिन्थ(कुर्सी), दीवारें, फर्श, छतें, चिमनियाँ, स्थिर चबूतरे, बरामदे, बालकॉनियाँ, कार्निसें (छज्जा,पत्ती,मोल्डिंग) या बहिर्गत दीवार जो तीन मीटर या अधिक ऊँचाई की हों। Note:- प्लिन्थ(कुर्सी):- किसी भवन या इमारत का वह भाग होता है जो जमीनी स्तर ( Ground Level) से उपर और मुख्य फ़र्श के स्तर (Flour Level) के नीचे होता है। •⁠ ⁠(अपवाद - इसमें सम्मिलित नहीं है): तीन मीटर से कम ऊँचाई की सीमा दीवार, तम्बू, शामियाना या तिरपाल-आश्रय। अध्याय 1 (धारा 1-2): प्रारंभिक (नाम, विस्तार और परिभाषाएँ) अध्याय 2 (धारा 3-50): नगरपालिका का गठन और शासन अध्याय 3 (धारा 51-66): कार्य संचालन और वार्ड समिति अध्याय 4 (धारा 67-75): नगरपालिका संपत्ति अध्याय 5 (धारा 76-100): नगरपालिका वित्त और नगरपालिका निधि अध्याय 6 (धारा 101-140): नगरपालिका राजस्व अध्याय 7 (धारा 141-158): उधार और ऋण (उधार) से संबंधित.... भाग–ब राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 एवं नगरीय निकायों से संबंधित विविध नियम एवं योजनाएँ राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 :– नगरपालिकाओं का गठन और शासन कार्य संचालन और वार्ड समिति नगरपालिका सम्पत्ति नगरपालिका वित्त और नगरपालिका निधि नगरपालिका राजस्व नगरपालिका विकास और नगर योजना नगरपालिका शक्तियाँ और अपराध अभियोजन, वाद आदि नियंत्रण राजस्थान नगरपालिका (सामान्य क्रय एवं अनुबंध) नियम, 1974 राजस्थान नगरपालिका (कार्य संचालन) नियम, 2009 राजस्थान नगरपालिका (समितियों की शक्तियाँ, कर्तव्य और कृत्य नियम), 2009 राजस्थान के शहरी क्षेत्रों में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाएँ :– स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) इन्दिरा रसोई योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना अमृत मिशन हृदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (NULM) इन्दिरा गांधी क्रेडिट कार्ड योजना। Teaching Methods Book By - SK Katariya : https://dl.flipkart.com/s/5_jwmtuuuN ____________Telegram Channel___________ Join Link : https://t.me/skyeducare ___________________________________________ #RPSC #REET #SkyEducare Facebook ( क्लिक करे )   / skyeducares   ---------------------------------------------------------- Twitter (क्लिक करे )   / skyeducares   ---------------------------------------------------------- Thanks Regards .. Sky Educare WhatsApp Number : 9928549654 E-Mail: skyeducares@gmail.com www.skyeducare.com