KAPALI: रंगदारी का विरोध करने पर अपराधियों ने चलाई गो*लियां। 05/04/2025.
News 5AM
0:00 / 0:00
KAPALI: रंगदारी का विरोध करने पर अपराधियों ने चलाई गो*लियां। 05/04/2025.
4 486 просмотров · 1 г. назад
News 5AM
13,5 тыс. подписчиков
4 486 просмотров · 1 г. назад
पुलिस की सुरक्षा में सेंध, रंगदारी को लेकर बेखौफ़ अपराधियों ने फायरिंग कर फैलाया दहशत; जांच में जुटी पुलिस. सरायकेला-खरसावां जिला के कपाली ओपी अंतर्गत कॉलेज रोड बीएसएनल टावर के समीप केजीएन मेडिकल में शनिवार देर रात रंगदारी की मांग को लेकर अपराधियों ने चार से पांच राउंड फायरिंग करते हुए दुकान के गल्ले को अपने साथ ले गए हैं. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश में जुट गए हैं.घटना की जानकारी देते हुए दुकान के मालिक शाहिल ने बताया की चार से पांच की संख्या में अपराधी दुकान पर पहुंचे और ₹50000 की रंगदारी मांगी. नहीं देने पर चार से पांच राउंड हवाई फायरिंग करते हुए दुकान के गल्ले को अपने साथ ले गए हैं. उसमें 25 से 30 हजार रुपए थे. पुलिस ने घटना स्थल से खोखा भी बरामद किया है.
आपको बता दे कि एक तरफ रामनवमी को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है. हर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया है. इस बीच बेखौफ अपराधियों ने गोली चालन की घटना को अंजाम देकर पुलिस के समक्ष चुनौती पेश की है. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि अपराधी कब तक बेनकाब होते हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.