Bahas Bihar Ki | शराबबंदी पर फिर से क्यों न हो विचार? | Bihar Sharabbandi | Bihar Liqour Ban | Top
News18 Bihar Jharkhand
0:00 / 0:00
Bahas Bihar Ki | शराबबंदी पर फिर से क्यों न हो विचार? | Bihar Sharabbandi | Bihar Liqour Ban | Top
49 128 просмотров · 1 месяц назад
News18 Bihar Jharkhand
13,3 млн подписчиков
49 128 просмотров · 1 месяц назад
Bahas Bihar Ki | शराबबंदी पर फिर से क्यों न हो विचार? | Bihar Sharabbandi | Bihar Liqour Ban | Bihar Sharabbandi | Bihar Liqour Ban | | Samrat Chaudhary
#sharabbandi #liquorbaninbihar #biharsarabbandi #liqourban #BahasBiharKi #biharlatestnews
------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
साल 2016... बिहार में एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया था—पूर्ण शराबबंदी... मकसद था— महिलाओं की सुरक्षा, परिवारों की खुशहाली और समाज में सुधार... लेकिन आज, करीब 10 साल बाद, एक ऐसी रिपोर्ट आई है जिसने पटना से लेकर दिल्ली तक के सियासी गलियारों में भूचाल ला दिया है... देश की प्रतिष्ठित रिसर्च संस्था NCAER यानि National Council of Applied Economic Research की एक ताज़ा स्टडी ने बिहार की शराबबंदी नीति पर बहुत गंभीर सवाल खड़े किए हैं... प्रसिद्ध अर्थशास्त्री रत्ना सहाय की अगुवाई वाली टीम ने जो आंकड़े पेश किए, वे चौंकाने वाले हैं...रिपोर्ट के मुताबिक- शराबबंदी के कारण बिहार सरकार को हर साल अपने कुल राजस्व का 14 से 15 प्रतिशत हिस्सा गंवाना पड़ रहा है...महिलाओं के खिलाफ अपराध में बढ़ोतरी हुई है...NCRB आंकड़ों के मुताबिक 2012 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 11 हजार मामले थे और शराबबंदी वाले साल 12 हजार, जो 2024 तक बढ़कर 28 हजार तक पहुंच गए हैं...और शराबबंदी के चलते राज्य में अवैध शराब, जहरीली शराब और स्मैक-गांजे जैसे खतरनाक नशीले पदार्थों की तस्करी का जाल फैल चुका है...यानि महिलाओं की सुरक्षा, परिवारों की खुशहाली और समाज में सुधार के जिस मुख्य उद्देश्य के लिए शराबबंदी कानून बनाया गया, इस रिपोर्ट के मुताबिक-वो पूरा नहीं हो रहा... NCAER का साफ तर्क है कि पूर्ण शराबबंदी की जगह नियंत्रित और कड़े नियमों के तहत शराब की बिक्री शुरू की जाए... इससे जो टैक्स मिलेगा, उससे बिहार में स्कूल, अस्पताल, सड़कें और रोजगार पैदा किए जा सकते हैं और पुलिस-प्रशासन, जो दिन-रात शराब की गाड़ियां पकड़ने में लगा है, वो कानून-व्यवस्था सुधारने पर ध्यान दे सकेगा... लेकिन उत्पाद एवं मद्यनिषेध मंत्री मदन सहनी ने NCAER की रिपोर्ट को ही सिरे से खारिज कर दिया हैं...उनका दावा है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी जारी रहेगी...लेकिन विपक्ष शराबबंदी को सरकार की नाकामी बता रहा है.... कांग्रेस का दावा है कि शराबबंदी सिर्फ कागजों पर है, जमीन पर होम डिलीवरी हो रही है... केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नसीहत है कि इस रिपोर्ट के आर्थिक और व्यावहारिक पहलुओं को सरकार को गंभीरता से समझना चाहिए...मतलब शराबबंदी पर NDA के अंदर से ही पुनर-विचार की आवाज उठ रही है... ऐसे में आज के सवालों पर आते हैं...
सवाल No.1: क्या बिहार में 10 साल पुरानी शराबबंदी नीति की समीक्षा का समय आ गया है?
सवाल No.2: जब राजस्व का नुकसान हो रहा है और अवैध शराब का समानांतर साम्राज्य बन गया है, तो जिद्द किस बात की?
सवाल No.3: क्या सामाजिक सुधार का ये मॉडल व्यावहारिक धरातल पर फेल हो चुका है?
सवाल No.4: पूर्ण शराबबंदी खत्म कर नियंत्रित और कड़े नियम लागू होने की नसीहत कितनी सही?
सवाल No.5: शराबबंदी पर फिर से क्यों न हो विचार?
बिहार और झारखंड के ताज़ा ख़बरों के लिए देखते रहिए News18 Bihar/Jharkhand
#news18biharjharkhand #latestnews #BiharJharkhandnews
For all the latest news from Bihar and Jharkhand, keep watching News18 Bihar Jharkhand LIVE TV on YouTube.
news18 bihar jharkhand live, aaj ki taaza khabar, hindi news live, bihar weather news, jharkhand weather today, bihar rain, jharkhand rain, bihar monsoon session, weather news, jharkhand student protest, paper leak, US Iran war
News18 Bihar Jharkhand is one of most watched Hindi Regional News channel.
Here you can watch hindi news, breaking news, top news, top news today, breaking news today, hindi news live, live news, politics news, latest news, entertainment news, local news, regional news, district news & more.
भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल Bihar & Jharkhand के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
Follow Every Breaking Story LIVE
🔴 Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/SDETyGldQNg
Subscribe to our channel for latest news updates: http://bit.ly/1qCxCUe
Website: https://bit.ly/2DXNi2I
Like Us: / news18bihar
/ news18jharkhand
Follow Us: / news18bihar
/ news18jharkhand
News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube