Перейти к содержимому

70 वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन।

Jyoti Kumar Kanojiya

0:00 / 0:00

70 वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन।

166 просмотров · 2 недели назад
Jyoti Kumar Kanojiya
164 подписчика
166 просмотров · 2 недели назад
रिपोर्टर ज्योति कुमार कनोजिया ,9829783275 70वीं जिला स्तरीय विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन। बांदीकुई। 70वीं जिला स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 23 सितंबर तक किया गया। प्रतियोगिता में 17 वर्ष एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 17 वर्ष आयु वर्ग में प्रेम इंटरनेशनल स्कूल दौसा ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि पीएम श्री राउमावि खानवास की टीम उपविजेता रही। वहीं 19 वर्ष आयु वर्ग में राज इंटरनेशनल स्कूल महवा विजेता रहा और पीएम श्री बीएन जोशी उच्च माध्यमिक विद्यालय बांदीकुई की टीम ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि देवेंद्र शर्मा रहे। इस दौरान रामकरण सैनी, सुशील भुकमरिया, जगदीश बढ़ाया सहित अन्य अतिथिगण एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजकों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, शिक्षकों, निर्णायकों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।