Перейти к содержимому

लै सन्देश हमारो, उद्धव जी ब्रजधाम पधारो | श्री कृष्ण का गोपियों के लिए पत्र |श्री कृष्णा | गीत संवाद

Tilak

0:00 / 0:00

लै सन्देश हमारो, उद्धव जी ब्रजधाम पधारो | श्री कृष्ण का गोपियों के लिए पत्र |श्री कृष्णा | गीत संवाद

66 950 просмотров · 2 года назад
Tilak
40,5 млн подписчиков
66 950 просмотров · 2 года назад
भक्त को भगवान से और जिज्ञासु को ज्ञान से जोड़ने वाला एक अनोखा अनुभव। तिलक प्रस्तुत करते हैं दिव्य भूमि भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों के अलौकिक दर्शन। दिव्य स्थलों की तीर्थ यात्रा और संपूर्ण भागवत दर्शन का आनंद। दर्शन दो भगवान! Watch the video song of ''Darshan Do Bhagwaan'' here -    • दर्शन दो भगवान | Darshan Do Bhagwaan | Sur...   द्वापर युग में भगवान विष्णु के आठवें अवतार के रूप में जन्मे श्रीकृष्ण की लीलायें व उनके द्वारा महाभारत युद्ध में अर्जुन को दिये गये उपदेश, जिन्हें ऋषि वेद व्यास जी ने श्रीमद् भगवद् गीता के रूप में संस्कृत भाषा में संकलित किया था, जिसकी लोकप्रियता विश्वविख्यात है। उन लीलाओं और उपदेशों के भावों को सरल भाषा में गीत-संगीत के माध्यम से और सशक्त बना जन-मानस तक पहुँचाने के लिए रामानंद सागर ने महान धारावाहिक श्रीकृष्णा का निर्माण किया। जिसके प्रसंगो को रविन्द्र जैन ने मधुर गीत-संगीत से लयवद्ध कर भावों की अभिव्यक्ति को आनन्दमय बना दिया। “तिलक” अपने इस नये संकलन “गीत-संवाद” में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े व श्रीमद् भगवद् गीता के अनेक काव्यबद्ध प्रसंगों को आपके समक्ष प्रस्तुत करेगा। भक्ति भाव से इनका आनन्द लीजिये और तिलक से जुड़े रहिये। ""श्री कृष्णा गीत-संवाद के इस प्रसंग में एक दिन मथुरा में राज कर रहे श्री कृष्ण वृन्दावन की गोपियों के लिए उद्धव के माध्यम से भेजे जा रहे संदेश पत्र में लिखते है कि उनके प्रति उनका प्रेम वस्तुत केवल मोह का बन्धन है, जिसमें दुखः ही दुखः है। इसलिए वह उद्धव जी को उनके पास भेज रहे है जो उन्हें योग, ध्यान और गूण-ज्ञान समझाएंगे। उद्धव के संदेश पत्र को लेकर चले जाने के बाद श्री कृष्ण को ध्यान आता है कि उन्होंने उस पत्र में अपने मैया-बाबा के लिए कोई संदेशा ही नहीं दिया। गीत-संवाद के माध्यम से श्री कृष्ण की ब्रज से जुड़ी यादों का सुन्दर वर्णन किया गया है। लै सन्देश हमारो उद्धव जी ब्रजधाम पधारो लै सन्देश हमारो उद्धव जी ब्रजधाम पधारो"" #tilak #shreekrishna #geet #geetsamvad