लखनऊ - स्वामी ब्रह्मानंद लोधी सेवा ट्रस्ट : नए पदाधिकारियों की घोषणा और जनकल्याणकारी योजनाओं का ऐलान
Lucknow kesari
0:00 / 0:00
लखनऊ - स्वामी ब्रह्मानंद लोधी सेवा ट्रस्ट : नए पदाधिकारियों की घोषणा और जनकल्याणकारी योजनाओं का ऐलान
42 просмотра · 13 дней назад
Lucknow kesari
78 подписчиков
42 просмотра · 13 дней назад
स्वामी ब्रह्मानंद लोधी सेवा ट्रस्ट की प्रेस वार्ता: नए पदाधिकारियों की घोषणा और जनकल्याणकारी योजनाओं का ऐलान
ब्यूरो रिपोर्ट: उदय मिश्रा
लखनऊ। हजरतगंज स्थित लखनऊ प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान 'स्वामी ब्रह्मानंद लोधी सेवा ट्रस्ट' के अध्यक्ष डॉ० दिलीप लोधी (एडवोकेट) ने संगठन के विस्तार हेतु नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा की। इस दौरान संजीव कुमार लोधी को महानगर अध्यक्ष, दीपक लोधी को जिलाध्यक्ष, हरी ओम लोधी को जिला महामंत्री तथा सोमनाथ कश्यप को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही विभिन्न विधानसभाओं, तहसीलों, ब्लॉकों और नगर पंचायतों के अध्यक्षों की भी नियुक्तियां की गईं।
प्रेस वार्ता में अध्यक्ष डॉ० दिलीप लोधी ने स्वामी ब्रह्मानंद जी के विचारों को सर्व समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा समाज के कमजोर वर्गों के लिए कई बड़े ऐलान किए गए, जिनमें गरीब व मेधावी बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा सामग्री, महिला एवं युवा कौशल विकास, कन्याओं का सामूहिक विवाह, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और पीड़ितों को विधिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना शामिल है। नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों ने पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ समाज सेवा करने का संकल्प लिया।