MP REWA NEWS: मनगवां विधायक नरेंद्र प्रजापति नें किया रक्तदान, शिविर में उमड़ी सहभागिता की भीड़
DHAMAKA INDIA
0:00 / 0:00
MP REWA NEWS: मनगवां विधायक नरेंद्र प्रजापति नें किया रक्तदान, शिविर में उमड़ी सहभागिता की भीड़
8 просмотров · 9 часов назад
DHAMAKA INDIA
309 подписчиков
8 просмотров · 9 часов назад
विधायक नरेंद्र प्रजापति, जनपद अध्यक्ष विकास तिवारी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि रहे मौजूद
#mp #mpnews #rewa #mp #mpnews #pmmodi
मनगवां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत मनगवां में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पार्टी पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए समाज को आगे आने का संदेश दिया गया।
रक्तदान कार्यक्रम में विधायक नरेंद्र प्रजापति, जनपद पंचायत अध्यक्ष विकास तिवारी, एसडीएम, सीएमओ, मंडल अध्यक्ष, पार्टी के पदाधिकारी, पटवारी, सचिव, सरपंचगण, जनपद सदस्य एवं कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम में शामिल रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया।
सेवा और सहयोग का दिया संदेश
कार्यक्रम के दौरान रक्तदान करने वाले लोगों ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दर्ज कराई। रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव आगे आने का संदेश दिया गया। रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध कराना कई परिस्थितियों में जीवनरक्षक साबित होता है, ऐसे में रक्तदान के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना कार्यक्रम का महत्वपूर्ण उद्देश्य रहा।