Перейти к содержимому

Rishikesh Rafting Vlog Part 5 | पहली बार Rafting का डर और Full Masti 😱🔥

DilipTrails

0:00 / 0:00

Rishikesh Rafting Vlog Part 5 | पहली बार Rafting का डर और Full Masti 😱🔥

34 просмотра · 7 дней назад
DilipTrails
178 подписчиков
34 просмотра · 7 дней назад
रामझूला पहुँचने के बाद सबसे पहले हमने राफ्टिंग करने वाले ऑफिस को ढूंढना शुरू किया। ऑफिस पहुँचने के बाद पता चला कि राफ्टिंग के लिए 8 लोगों की जरूरत है। हम 6 दोस्त थे, इसलिए बाहर आकर हमने दो और लोगों को ढूंढना शुरू किया। किस्मत से हमें 2 लोग और मिल गए जो राफ्टिंग करने ही आए थे। अब हमारे पूरे 8 लोग हो गए और हमने फटाफट राफ्टिंग की पेमेंट कर दी। 💸 पेमेंट करने के बाद हमने कपड़े चेंज किए और अपने नंबर का इंतजार करने लगे। हम 2-3 बार काउंटर पर जाकर पूछ चुके थे कि हमारा नंबर कब आएगा। उन्होंने बताया कि थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। 😅 इंतजार करते-करते लगभग डेढ़ से दो घंटे हो गए और आखिरकार हमारा नंबर आ गया। इसके बाद हमने अपना बैग और सामान जमा किया और राफ्टिंग वाली गाड़ी में बैठ गए। रास्ते में तो बस पूरी मस्ती ही मस्ती थी। 😂🔥 राफ्टिंग पॉइंट पर पहुँचने के बाद हमने वहाँ से अपनी पूरी राफ्टिंग जर्नी रिकॉर्ड करना शुरू किया। लेकिन वहाँ पहुँचकर पता चला कि हमारा राफ्ट अभी दूसरी जगह खड़ा है। हमने लगभग 10 मिनट इंतजार किया, फोटो क्लिक की और वीडियो बनाई। फिर राफ्ट वाले भैया ने बताया कि हमारा राफ्ट दूसरी जगह इंतजार कर रहा है। हम वहाँ गए, अपना फोन और वॉलेट जमा किया और फिर राफ्ट में बैठ गए। 📱🎒 राफ्ट शुरू होने से पहले हमें पूरी ब्रीफिंग दी गई कि जो भी कमांड दी जाएगी, उसे सही से फॉलो करना है। अगर कमांड फॉलो नहीं की तो राफ्ट पलट भी सकती है। 😱 लाइफ जैकेट पहनने के बाद भी सबके अंदर डर था क्योंकि यह हम सबकी पहली राफ्टिंग थी। लेकिन डर के बावजूद किसी ने हार नहीं मानी। ❤️‍🔥 राफ्ट जैसे ही पानी में उतरी, असली मजा शुरू हुआ! 😂🌊 एक दोस्त तो इतना डर गया था कि उसे लग रहा था कि आज मैं पानी में डूब ही जाऊँगा। लेकिन राफ्ट वाले भैया ने उसे पानी में उतारा और धीरे-धीरे उसका डर भी खत्म हो गया। आगे जाते-जाते 2-3 बार ऐसा लगा कि शायद राफ्ट पलट जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। हम धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहे और पूरी राफ्टिंग को एन्जॉय किया। 🌊🔥 और आखिर में जो दोस्त सबसे ज्यादा डर रहा था, उसे हमने पकड़कर पूरा साथ दिया और राफ्टिंग पूरी कराई। ❤️ इस वीडियो में आपको राफ्टिंग की पेमेंट से लेकर राफ्टिंग खत्म होने तक की पूरी जर्नी, हमारा डर, मस्ती, दोस्तों के साथ की गई मजेदार बातें और पूरा राफ्टिंग एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा। अगर आपको वीडियो पसंद आए तो Like 👍, Comment 💬 और Subscribe ❤️ जरूर करना। #Rafting #RishikeshRafting #RaftingVlog #RaftingExperience #FirstTimeRafting #RishikeshVlog #UttarakhandVlog #TravelVlog #DostKeSathMasti #FriendsVlog #AdventureVlog #FullMasti #RaftingMasti #VlogPart5 #DilipVlogs #TravelWithFriends #Adventure #Rishikesh #Uttarakhand #YouTubeVlog