Перейти к содержимому

दुमका काठीकुंड छात्रा कांड: 500 लोगों से कड़ी पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी शिशु टुडू गिरफ्तार #dumka

Dumka live News

0:00 / 0:00

दुमका काठीकुंड छात्रा कांड: 500 लोगों से कड़ी पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी शिशु टुडू गिरफ्तार #dumka

36 132 просмотра · 2 дня назад
Dumka live News
22,3 тыс. подписчиков
36 132 просмотра · 2 дня назад
Dumka Police have arrested the primary suspect in the rape and murder of a minor tribal girl in Kathikund. A Special Investigation Team (SIT) interrogated nearly 500 individuals across nearby villages, utilizing forensic analysis, dog squads, and technical surveillance. The 35-year-old accused, Shishu Tudu, reportedly confessed during interrogation, leading authorities to recover critical material evidence linked to the crime scene. The victim's body was discovered near a local check dam on October 9. Police are sending the accused to judicial custody and preparing for a speedy trial, ensuring a swift chargesheet and strict legal proceedings.दुमका: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और हत्या के मामले में चौथे दिन आरोपी गिरफ्तार, 500 लोगों से पूछताछ दुमका: झारखंड के दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में नाबालिग आदिवासी छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म और उसकी जान लेने के मामले में पुलिस ने घटना के चौथे दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, मामले के उद्भेदन के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। पुलिस ने जीतपुर, भंडारो, पिपरा और आसपास के गांवों में छानबीन करते हुए करीब 500 लोगों से पूछताछ की, जिसके बाद आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान करीब 35 वर्षीय शिशु टुडू, पिता स्वर्गीय शामू टुडू, निवासी रासी टोला पिपरा, थाना काठीकुंड, जिला दुमका के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक भूरे रंग का चेकदार गमछा, एक नीले रंग का जांघिया और हरे-सफेद रंग की चेकदार टी-शर्ट बरामद की है। मामले की जांच के लिए पुलिस ने गुप्त सूचना, मानवीय स्रोतों और तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया। इसके अलावा डॉग स्क्वाड, फिंगरप्रिंट टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की मदद से वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान किया गया। पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर की शाम छात्रा के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की थी। बाद में गांव से करीब 500 मीटर दूर चेक डैम के पास झाड़ियों में उसका शव मिला। इसके बाद काठीकुंड थाना कांड संख्या 35/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। दुमका पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में स्पीडी ट्रायल के तहत सुनवाई कराने का प्रयास किया जाएगा और जल्द आरोपपत्र दाखिल कर आरोपी को कानून के तहत सजा दिलाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और न्यायालय में साक्ष्यों के आधार पर दोष तय होगा।