Перейти к содержимому

अतरौलिया विधानसभा के पकड़ी एक विद्यालय में सुभासपा के अरुण राजभर ने किया चौहान सम्मेलन बड़ी संख्या

Hindustan News24 P7

0:00 / 0:00

अतरौलिया विधानसभा के पकड़ी एक विद्यालय में सुभासपा के अरुण राजभर ने किया चौहान सम्मेलन बड़ी संख्या

6 471 просмотр · 1 месяц назад
Hindustan News24 P7
11,2 тыс. подписчиков
6 471 просмотр · 1 месяц назад
#ArunRajbhar #Subhaspa #Atraulia #Azamgarh #SangramYadav #UPPolitics #2027Election #ChauhanSammelan #AtrauliaTimes #BreakingNews #HindiNews #ViralNews #GroundReport उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की अतरौलिया विधानसभा में 2027 के चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में सुभासपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने पकड़ी गांव में आयोजित चौहान सम्मेलन में हिस्सा लिया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। इस दौरान अरुण राजभर ने जनता से कई बड़े वादे किए और समाजवादी पार्टी के विधायक डॉ. संग्राम यादव पर भी जमकर निशाना साधा।" "अतरौलिया विधानसभा के पकड़ी स्थित एक विद्यालय में आयोजित चौहान सम्मेलन में करीब ढाई सौ से अधिक महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुभासपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने सभी का आभार व्यक्त किया। अरुण राजभर ने मंच से अपना मोबाइल नंबर भी साझा किया और कहा कि यदि किसी व्यक्ति के साथ कोई समस्या है तो वह सीधे उनसे संपर्क करे। उन्होंने कहा कि यदि काम सही होगा तो उसे हर हाल में कराया जाएगा, लेकिन गलत काम के लिए वह किसी की भी पैरवी नहीं करेंगे। इस दौरान अरुण राजभर ने अतरौलिया के सपा विधायक डॉ. संग्राम यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा के जिस गांव में वह जा रहे हैं, वहां नाली और खरंजे की स्थिति खराब है और जगह-जगह जलभराव की समस्या बनी हुई है। उन्होंने दावा किया कि जनता ने यदि उन्हें मौका दिया तो अतरौलिया की तस्वीर बदल देंगे। इसके अलावा उन्होंने अतरौलिया में प्रस्तावित 100 शैया अस्पताल को लेकर भी समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए और स्वास्थ्य सुविधाओं के मुद्दे पर सवाल खड़े किए।" "आखिर 100 शैया अस्पताल को लेकर अरुण राजभर ने क्या कहा और सपा पर कौन-कौन से आरोप लगाए? सुनिए उनकी पूरी बात, सिर्फ अतरौलिया टाइम्स पर।"