अशुभनाशिनी नवरात्रि | श्री अनिरुद्ध गुरुक्षेत्रम् | Aniruddha Bapu
Aniruddha Bapu All - He and His World (Hindi)
0:00 / 0:00
अशुभनाशिनी नवरात्रि | श्री अनिरुद्ध गुरुक्षेत्रम् | Aniruddha Bapu
5 429 просмотров · 1 дн. назад
Aniruddha Bapu All - He and His World (Hindi)
190 тыс. подписчиков
5 429 просмотров · 1 дн. назад
मंत्रोच्चारों के मंगलमय स्वर, जयघोष और भक्तिभाव से ओतप्रोत वातावरण… ऐसे चैतन्यमय माहौल में ‘श्री अनिरुद्ध गुरुक्षेत्रम्’ में ‘अशुभनाशिनी नवरात्रि’ (आश्विन नवरात्रि) का मंगलमय शुभारंभ होता है।
नवरात्रि के प्रथम दिन माता शिवगंगागौरी का मंगलस्नान एवं पूजनविधि भक्तिभाव से संपन्न होता है। इसके पश्चात् आदिमाता श्री महिषासुरमर्दिनी के नौ स्वरूपों का प्रतिनिधित्व करने वाले नौ तोडरों/कड़ों की मंगल वाद्यों की गूँज के बीच शोभायात्रा निकाली जाती है। उपस्थित श्रद्धावान इस शोभायात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागी होते हैं और आदिमाता के दर्शन प्राप्त करते हैं।
इसके पश्चात् श्रद्धावान आदिमाता महिषासुरमर्दिनी और माता अनसूया को श्रद्धापूर्वक ओटी एवं पुष्पदल अर्पित करते हैं। साथ ही स्वयंभगवान श्री त्रिविक्रमलिंग पर जलाभिषेक, गोमुख में प्रसाद अर्पण, श्री दत्तगुरु के चरणों में उपरणा अर्पण तथा मूलार्क गणेश को शेंदूर, अष्टगंध और लाही का प्रसाद अर्पित करते हैं।
मंगलस्नान, तोड़रों की शोभायात्रा, दर्शन तथा विविध पूजन-अर्पण से सुसज्जित यह मंगलमय उत्सव श्रद्धावानों के अंतःकरण में भक्ति, आनंद और ‘अंबज्ञता’ के भाव को जागृत करता है। आदिमाता की कृपादृष्टि और वात्सल्य की छाया सदैव हमारे साथ है, इस दृढ़ विश्वास के साथ श्रद्धावान अशुभनाशिनी नवरात्रि के इस मंगलमय उत्सव में सहभागी होते हैं।
©℗
----------------------------------
Join the WhatsApp Channel - https://whatsapp.com/channel/0029Vb9c...
For more information about Sadguru Shree Aniruddha (Bapu) -
Aniruddha Devotion Sentience site - https://aniruddha-devotionsentience.com/
Samirsinh Dattopadhye blog - https://sadguruaniruddhabapu.com
Watch live events - https://www.aniruddha.tv
Know more about the Devotional Services carried out under the guidance of Sadguru Shree Aniruddha (Bapu) -
http://www.aniruddhasadm.com
https://aniruddha-aadeshpathak.com
----------------------------------