Перейти к содержимому

#maadurga She Who Must be Revered and She-Who-Fears-No-Evil #navratri #navratrispecial #durgapuja

अनुभूति और अभिव्यक्ति _अल्फ़ाज़ Café_अनुश्री

0:00 / 0:00

#maadurga She Who Must be Revered and She-Who-Fears-No-Evil #navratri #navratrispecial #durgapuja

83 просмотра · 2 нед. назад
अनुभूति और अभिव्यक्ति _अल्फ़ाज़ Café_अनुश्री
128 подписчиков
83 просмотра · 2 нед. назад
Script रचना एवं पाठ: डॉ. विष्णुमाया बिसाई (Dr. Vishnumaya Bisai) पृष्ठभूमि गायन: चंद्रायी दास (Ms. Chandrayee Das) प्रस्तुति: अनुभूति और अभिव्यक्ति — अल्फ़ाज़ कैफ़े विशेष प्रस्तुति: माँ, कह एक कहानी… Tiny Tales of Love, Life and Learning“She-Who-Fears-No-Evil” and She-Who-Must-Be-Revered और worshipped” :अब ज़रा सोचो—एक नाम ऐसा है, जिसको लेने से हमारे मन में भय का संचार होता है, और दूसरा एक नाम ऐसा भी है जिसके पवित्र स्मरण मात्र से हमें साहस, विश्वास और आत्मबल मिलता है, तो आप किसके नाम का स्मरण करेंगे? नि: संदेह अगर हम स्वयं की प्रगति और कल्याण चाहते हैं तो दुर्गा माँ का स्मरण करेंगे. हम निस्संदेह: “He-Who-Must-Not-Be-Named” की जगह “She-Who-Fears-No-Evil” and She-Who-Must-Be-Revered और worshipped” के प्रति अपनी श्रद्धा रखेंगे! उसे ज़्यादा से ज़्यादा जानना और समझना चाहेंगे. श्रद्धालुओं के लिए माँ का नाम उनकी आस्था, संरक्षण और दिव्य शक्ति का स्मरण है। हालाँकि, इसका अनुभव हर व्यक्ति में एक जैसा हो, यह आवश्यक नहीं। नाम केवल किसी को पुकारने का माध्यम नहीं होता; वह उन भावनाओं, विचारों और आदर्शों की याद भी दिला सकता है, जिन्हें हम अपने भीतर जगाना चाहते हैं। देवी माहात्म्य का एक प्रसिद्ध श्लोक जो माँ दुर्गा की करुणा और कल्याण की भावना को व्यक्त करता है। वह है दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तोः, स्वस्थैः स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि। दरिद्रदुःखभयहारिणि का त्वदन्या, सर्वोपकारकरणाय सदार्द्रचित्ता॥ अर्थात्, हे दुर्गे, आपका स्मरण भयभीत प्राणियों को संबल देता है, और आपका चिंतन शुभ बुद्धि तथा कल्याणकारी विचारों की प्रेरणा बनता है। हे दुख, दरिद्रता और भय हरने वाली देवी, आपके समान दूसरों के उपकार के लिए करुणा से भरा हृदय किसका हो सकता है। इस श्लोक का एक महत्त्वपूर्ण संदेश यह है कि करुणा केवल भावना बनकर न रह जाए, बल्कि दूसरों के उपकार में भी व्यक्त हो। आज बहुत से लोग चिंता, अकेलेपन, अनिश्चितता और भविष्य के डर से जूझते हैं, और ऐसे समय में उन्हें सहानुभूति तथा सहयोग की आवश्यकता होती है। ऐसे में यदि देवी का स्मरण मात्र कठिन समय में आध्यात्मिक संबल बन जाए तो क्या बात है। श्रद्धा से माँ का नाम पुकार कर तो देखिए! #navratri #navratrispecial #durgapuja #durgapujaspecial #motivational #inspirational #durgasaptashati #devimahatmyam