Перейти к содержимому

CM Yogi का बड़ा ऐलान! बाढ़ पीड़ितों को मिलेगा नया घर और पूरी मदद | Chitrakoot Flood Relief

Zee Hindustan Official

0:00 / 0:00

CM Yogi का बड़ा ऐलान! बाढ़ पीड़ितों को मिलेगा नया घर और पूरी मदद | Chitrakoot Flood Relief

233 просмотра · 7 часов назад
Zee Hindustan Official
475 тыс. подписчиков
233 просмотра · 7 часов назад
CM Yogi का बड़ा ऐलान! बाढ़ पीड़ितों को मिलेगा नया घर और पूरी मदद | Chitrakoot Flood Relief चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत और पुनर्वास को लेकर बड़ा ऐलान किया है। CM Yogi ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में कोई भी पीड़ित परिवार अकेला नहीं है और सरकार हर संभव मदद के लिए उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने नदी के कैचमेंट एरिया में होने वाले निर्माण कार्यों को लेकर भी बड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि नदी को उसके स्वाभाविक प्रवाह के लिए पर्याप्त रास्ता देना जरूरी है, क्योंकि बारिश के दौरान जलस्तर बढ़ने से व्यापक जन-धन की हानि हो सकती है। CM Yogi ने बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री, भोजन, चिकित्सा, सुरक्षा और राहत शिविरों की व्यवस्था की बात कही। उन्होंने ऐलान किया कि जिन गरीब परिवारों के घर बाढ़ या अग्निकांड में पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, उन्हें पात्रता के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत नया घर और जमीन का पट्टा दिया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार प्रशासन को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दे चुकी है। बाढ़ पीड़ित परिवारों को लगभग 26 प्रकार की वस्तुओं वाली राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, जिसमें खाद्य सामग्री और जरूरी सामान शामिल हैं। वीडियो में देखें चित्रकूट में CM Yogi Adityanath का पूरा बयान और बाढ़ पीड़ितों के लिए योगी सरकार का बड़ा राहत प्लान। #CMYogi #YogiAdityanath #ChitrakootFlood #UPFlood #FloodRelief #UttarPradesh #YogiGovernment #FloodNews #BreakingNews #ZeeHindustan