Перейти к содержимому

Russian President Vladimir Putin आखिर चाहते क्या हैं? (BBC Hindi)

BBC News Hindi

0:00 / 0:00

Russian President Vladimir Putin आखिर चाहते क्या हैं? (BBC Hindi)

253 968 просмотров · 6 л. назад
BBC News Hindi
22 млн подписчиков
253 968 просмотров · 6 л. назад
माचो मैन की छवि वाले पुतिन कभी अल्हड़ नौजवानों की तरह महंगी मोटर-बाइक की सवारी करते हैं, तो कभी जूडो का पैंतरा आज़माकर अपने प्रतिद्वंद्वी को पटकते हैं. साइबेरिया में बिना शर्ट पहने घुड़सवारी या डाइविंग सूट पहनकर गहरे समुद्र में गोताखोरी, या फिर फाइटर जेट उड़ाकर आकाश की ऊंचाईं नापना, पुतिन के ये सारे अंदाज़ उनके चाहने वालों को लुभाते हैं, और ना चाहने वाले, लाख चाहकर भी उनका कुछ नहीं कर पाते. रूस में एक कीर्तिमान जोसेफ़ स्टालिन ने बनाया था, तो दूसरा कीर्तिमान व्लादिमीर पुतिन के नाम पर है. पुतिन ही हैं जो स्टालिन के बाद रूस की सत्ता के शिखर पर दो दशक से काबिज़ हैं. जहां स्टालिन सोवियत यूनियन के पर्याय थे तो वहीं पुतिन दुनियाभर में रूस की पहचान बन चुके हैं. पुतिन का मौजूदा चौथा कार्यकाल साल 2024 में ख़त्म होना है, लेकिन उससे चार साल पहले ही संवैधानिक सुधारों पर विवादित राष्ट्रव्यापी मतदान के ज़रिए पुतिन अगले 16 साल तक भी सत्ता के शिखर पर बने रह सकते हैं. प्रोड्यूसर- संदीप सोनी प्रजेंटर- मोहन लाल शर्मा #Russia #Putin #Stalin Corona Virus से जुड़े और दिलचस्प वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें :    • Corona Virus ने दुनिया की सबसे बड़ी ताक़त ...   कोरोना वायरस से जुड़ी सारी प्रामाणिक ख़बरें पढ़ने के लिए क्लिक करें : https://www.bbc.com/hindi/internation... ऐसे ही और दिलचस्प वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें-    / @bbchindi   बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं- फ़ेसबुक-   / bbcnewshindi   ट्विटर-   / bbchindi   इंस्टाग्राम-   / bbchindi   बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/de...