Перейти к содержимому

पोंड्रक का श्री कृष्ण ने किया वध | काशिराज पुत्र दुर्जय का वध |श्री कृष्ण महिमा

Shree Krishna

0:00 / 0:00

पोंड्रक का श्री कृष्ण ने किया वध | काशिराज पुत्र दुर्जय का वध |श्री कृष्ण महिमा

1 477 311 просмотров · 1 год назад
Shree Krishna
2,98 млн подписчиков
1 477 311 просмотров · 1 год назад
"श्री कृष्ण का गुप्तचर उन्हें बताता है की पोंड्रक अपने मित्रों के साथ सेना लेकर द्वारिका पर हमला करने के लिए आ रहा है। श्री कृष्ण पोंड्रक से युद्ध करने के लिए तैयारी शुरू करने को कह देते हैं। श्री कृष्ण और बलराम अपनी सेना के साथ युद्ध भूमि में आ जाते हैं। पोंड्रक अपनी सेना के साथ वहाँ पहुँच जाता है। दोनों सेनाओं में युद्ध शुरू हो जाता है। पोंड्रक और श्री कृष्ण की सेना में युद्ध शुरू हो जाता है। बलराम पोंड्रक के भाई रणधीर के साथ युध करके उसे मार देते हैं। पोंड्रक श्री कृष्ण और बलराम से युद्ध करता है। पोंड्रक अपने मित्र काशिराज को श्री कृष्ण से युद्ध करने के लिए कहता है लेकिन जब वह श्री कृष्ण से युद्ध करता है तो श्री कृष्ण उसका वध कर देते हैं। पोंड्रक अपने मित्र और भाई की मौत के बाद श्री कृष्ण से युद्ध करता है। श्री कृष्ण अपने सुदर्शन चक्र से पोंड्रक का वध कर देते हैं और युद्ध समाप्त हो जाता है। पोंड्रक की मृत्यु के बाद तारा अपने काका श्री वीरमणि को राजा बनाने के लिए कहती है। वीरमणि पोंड्र नगरी के नए राजा बन जाता है। काशिराज की मौत का समाचार जब काशिराज के पुत्र दुर्जय को मिलता है तो वह श्री कृष्ण से अपने पिता की मौत का बदला लेने की ठान लेता है। काशिराज का पुत्र दुर्जय अपने राज गुरु के साथ मिल मायावी शक्तियों से कृत्या प्रकट करता है और उसे द्वारिका पर हमला करने के लिए और श्री कृष्ण का वध करने के लिए भेजता है। कृत्या द्वारिका में आतंक मचाती है। श्री कृष्ण अपनी प्रजा को उसके आतंक से बचाने के लिए सुदर्शन चक्र को उस पर चल देते हैं जिस से डरकर कृत्या दुर्जय के पास भागती है लेकिन सुदर्शन चक्र उसे नष्ट कर देता है। दुर्जय कृत्या की मौत होते हुए देखता है और जब सुदर्शन चक्र दुर्जय की ओर बढ़त है तो वह उसे रोकने की कोशिश करता है लेकिन सुदर्शन उसका भी वध कर देता है। श्रीकृष्णा, रामानंद सागर द्वारा निर्देशित एक भारतीय टेलीविजन धारावाहिक है। मूल रूप से इस श्रृंखला का दूरदर्शन पर साप्ताहिक प्रसारण किया जाता था। यह धारावाहिक कृष्ण के जीवन से सम्बंधित कहानियों पर आधारित है। गर्ग संहिता , पद्म पुराण , ब्रह्मवैवर्त पुराण अग्नि पुराण, हरिवंश पुराण , महाभारत , भागवत पुराण , भगवद्गीता आदि पर बना धारावाहिक है सीरियल की पटकथा, स्क्रिप्ट एवं काव्य में बड़ौदा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के अध्यक्ष डॉ विष्णु विराट जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसे सर्वप्रथम दूरदर्शन के मेट्रो चैनल पर प्रसारित 1993 को किया गया था जो 1996 तक चला, 221 एपिसोड का यह धारावाहिक बाद में दूरदर्शन के डीडी नेशनल पर टेलीकास्ट हुआ, रामायण व महाभारत के बाद इसने टी आर पी के मामले में इसने दोनों धारावाहिकों को पीछे छोड़ दिया था,इसका पुनः जनता की मांग पर प्रसारण कोरोना महामारी 2020 में लॉकडाउन के दौरान रामायण श्रृंखला समाप्त होने के बाद ०३ मई से डीडी नेशनल पर किया जा रहा है, TRP के मामले में २१ वें हफ्ते तक यह सीरियल नम्बर १ पर कायम रहा। In association with Divo - our YouTube Partner #shreekrishna #shreekrishnamahina #krishna #krishnamahima