आज Darul Uloom Deoband पहुंचेंगे Afghanistan के विदेश मंत्री Amir Khan Muttaqi, इस तरह होगा स्वागत
ANI Bharat
0:00 / 0:00
आज Darul Uloom Deoband पहुंचेंगे Afghanistan के विदेश मंत्री Amir Khan Muttaqi, इस तरह होगा स्वागत
6 622 просмотра · 11 месяцев назад
ANI Bharat
1,53 млн подписчиков
6 622 просмотра · 11 месяцев назад
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी आज दारुल उलूम देवबंद पहुंचेंगे। ये पहला मौका है, जब तालिबान की स्थापना के बाद कोई उच्च स्तरीय प्रतिनिधि भारत के दौरे पर हैं। अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मौलाना अमीर खान मुत्तकी इन दिनों भारत के छह दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। वे विश्वविख्यात इस्लामी शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद का दौरा करेंगे।
वे यहां करीब पांच घंटे तक रुकेंगे और दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नौमानी, जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी समेत संस्थान के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। मुत्तकी के साथ अफगान सरकार के पांच वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
वहीं मुत्तकी के आगमन को लेकर दारुल उलूम प्रबंधन ने तैयारियां कर ली है। साथ ही मुत्तकी के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। देवबंद में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।
#AfghanistanForeignMinister #MawlawiAmirKhanMuttaqi #MuttaqiIndiaVisit
Subscribe Now ► https://bit.ly/3Hr3wxH Stay Updated! 🔔
--------------------------------------
ANI is South Asia's leading Multimedia News Agency providing content for every information platform, including TV, Internet, broadband, newspapers, and mobiles.
Subscribe now! Enjoy and stay connected with us!!
☛ Visit our Official website: https://www.aninews.in/
☛ Follow ANI: / ani
☛ Like us: / aninews.in
☛ Email to: anicontent@aniin.com, internetani@aniin.com
☛ Copyrights © All Rights Reserved ANI Media Pvt Ltd.