Перейти к содержимому

कानपुर के प्रसिद्ध श्री पनकी हनुमान मंदिर में स्तिथ बाबा भुवनेश्वर दास वेद पाठशाला | 4K | दर्शन 🙏

Tilak

0:00 / 0:00

कानपुर के प्रसिद्ध श्री पनकी हनुमान मंदिर में स्तिथ बाबा भुवनेश्वर दास वेद पाठशाला | 4K | दर्शन 🙏

10 715 просмотров · 3 года назад
Tilak
40,5 млн подписчиков
10 715 просмотров · 3 года назад
श्रेय: संगीत एवम रिकॉर्डिंग - सूर्य राजकमल लेखक - रमन द्विवेदी भक्तों नमस्कार! हमारे यात्रा कार्यक्रम दर्शन में आपका हार्दिक अभिनन्दन है! भक्तों सनातन धर्म में भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान जी को न केवल कलियुग का प्रत्यक्ष देवता माना बल्कि संकटमोचन भी माना जाता है। यही वजह है कि भारत ही नहीं समूची दुनिया में हनुमान जी महाराज के एक से बढ़कर एक मंदिर हैं। आज हम आपको अपने कार्यक्रम दर्शन के माध्यम से एक ऐसे हनुमान मंदिर की यात्रा करवाने जा रहे हैं।जहां विराजमान हनुमान जी की मूर्ति के मुखमण्डल के भाव दिन भर में तीन बार बदलते हैं। भक्तों वो मंदिर है कानपुर का पनकी हनुमान मंदिर. मंदिर के बारे में: भक्तों पनकी हुनमान मंदिर कानपुर उत्तर प्रदेश, का एक प्राचीन व प्रसिद्ध मंदिर है। जैसा कि इस मंदिर के नाम से ही स्पष्ट है कि यह भगवान राम के अनन्य भक्त महावीर हनुमान जी को समर्पित मंदिर है। यह मंदिर कानपुर सेंटर स्टेशन से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर में हनुमान जी की पंचमुखी मूर्ति विराजमान है। जिसका दर्शन करने दूर दूर से लाखों श्रद्धालु आते हैं। गुरुकुल: भक्तों कानपुर के पनकी हनुमान मंदिर के परिसर में बाबा भुवनेश्वर दास वेद पाठशाला है। इस वेद पाठशाला की स्थापना विश्व हिन्दू परिषद् के दिवंगत अध्यक्ष स्व अशोक सिंघल जी के विचारों से प्रेरणा लेकर स्वामी जीतेन्द्र दास जी और विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त प्रयास द्वारा पन्द्रह अगस्त सन 2018 की गयी है। इस वेद पाठशाला में 2 संस्कृत आचार्यों द्वारा 20 विद्यार्थियों का अध्यापन किया जाता।यहाँ शुक्ल यजुर्वेदीय कर्मकांड, व्याकरण, वेदों, शास्त्रों और उपनिषदों की आद्योपांत शिक्षा के अतिरिक्त नैतिक,व्यवहारिक शिक्षा और पारंपरिक संस्कारों की विधिवत शिक्षा की व्यवस्था की गयी है ताकि विद्यार्थी शास्त्रों के साथ संस्कृति के साथ जुड़े रहें। इस वेद पाठशाला में प्रवेश पाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए पांचवी कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ साथ देवनागरी लिपि और हिन्दी विशुद्ध पठन पाठन का ज्ञान आवश्यक है। विद्यार्थियों को प्रथमा से लेकर आचार्य उपाधि प्रदान की जाती है। वेद पाठशाला में शिक्षारत विद्यार्थियों का गणवेश धोती कुर्ता रखा गया है ताकि इन विद्यार्थियों की पहचान अन्य लोगों से भिन्न हो सके। वेद पाठशाला में शिक्षा ग्रहण करनेवाले विद्यार्थी के लिए यहाँ प्रातः ४ बजे से रात्री दश बजे पर्यंत दैनन्दिनी क्रिया कलापों के साथ शिक्षा व् संस्कारों के विभिन्न सोपान चलते हैं। इस गुरुकुल में पढने वाले विद्यार्थियों भोजन और आवास गुरुकुल के छात्रावास में पूर्णतः निःशुल्क है। भक्त को भगवान से और जिज्ञासु को ज्ञान से जोड़ने वाला एक अनोखा अनुभव। तिलक प्रस्तुत करते हैं दिव्य भूमि भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों के अलौकिक दर्शन। दिव्य स्थलों की तीर्थ यात्रा और संपूर्ण भागवत दर्शन का आनंद। दर्शन ! 🙏 इस कार्यक्रम के प्रत्येक एपिसोड में हम भक्तों को भारत के प्रसिद्ध एवं प्राचीन मंदिर, धाम या देवी-देवता के दर्शन तो करायेंगे ही, साथ ही उस मंदिर की महिमा उसके इतिहास और उसकी मान्यताओं से भी सन्मुख करायेंगे। तो देखना ना भूलें ज्ञान और भक्ति का अनोखा दिव्य दर्शन। 🙏 Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि तिलक किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. #devotional #mandir #pankihanumantemple #hanuman #hinduism #travel #vlog #kanpur