ड्राइव ‘अगेंस्ट व्हाइट’ पाउडर...!| The Dolphin News| Kanpur| Alok Agarwal
The Dolphin News - Kanpur
0:00 / 0:00
ड्राइव ‘अगेंस्ट व्हाइट’ पाउडर...!| The Dolphin News| Kanpur| Alok Agarwal
60 просмотров · 3 нед. назад
The Dolphin News - Kanpur
112 подписчиков
60 просмотров · 3 нед. назад
-कार से अवैध गांजा तस्करी करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, 21.709 किलोग्राम गांजा बरामद
कानपुर। ड्राइव ‘अगेंस्ट व्हाइट’ पाउडर के तहत कानपुर कमिश्नरेट की वेस्ट जोन पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुये कार से अवैध गांजा तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ ही 21.709 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। घटना का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करते हुए पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने 25,000/- का पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अंकित सचान (उम्र करीब 32 वर्ष) पुत्र मनोज सचान, निवासी ग्राम कैलाई, थाना बरौर, जनपद कानपुर देहात और वैभव उर्फ लकी (उम्र करीब 21 वर्ष) पुत्र वरुण, निवासी मकान नंबर 600, रतनलाल नगर, थाना गोविंद नगर, कमिश्नरेट कानपुर नगर; मूल निवासी ग्राम माखन निवादा, थाना बिल्हौर, कानपुर नगर शामिल हैं
बाइट पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी