|| हिमाचली तालियाँ रोटियाँ या बबरू|| || एक बार खाओगे तो नॉर्मल रोटी खाना भूल जाओगे ||
Eko Rasoi
0:00 / 0:00
|| हिमाचली तालियाँ रोटियाँ या बबरू|| || एक बार खाओगे तो नॉर्मल रोटी खाना भूल जाओगे ||
7 206 просмотров · 5 л. назад
Eko Rasoi
138 подписчиков
7 206 просмотров · 5 л. назад
तालियाँ रोटियाँ या बबरू हिमाचल के सभी शुभ कामो में एक महत्पूर्ण मिठाई /भोज के रूप में जाना जाता है,हालांकि बबरू और तली रोटी में ( कांगड़ा की पहाड़ी भाषा ) में थोडा फर्क यह होता है की बबरू में चीनी डलती है और सांचे पर डिजाईन बना कर पकाया जाता है जबकि तली रोटी बिना मीठे या नमक की होती है ,
आइये देखते है कैसे बनाते है तली हुयी रोटी शुद्ध हिमाचली स्टाइल में
यह लेख हिमाचल से बाहर रहने वाली दो लडकियों प्रियंका शर्मा (बिलासपुर /दिल्ली ) और मनु राजपूत ( हमीरपुर /कनाडा )ने लिखा है,जो हिमाचल से बाहर रह कर भी हिमाचल की संस्कृति से जुडी हुई है
सामग्री:
गेहूं का आटा
सरसों तेल या रिफाइंड तेल
दूध एक गिलास
चीनी या गुड़
बेकिंग पाऊडर
विधि:
एक परात में आटा लीजिये। दूध में स्वादानुसार चीनी या गुड़ डालकर आंच पर पिघलाकर ठंडा कर लें। आटे में यह दूध और बेकिंग पाऊडर डाल दें और आवश्यकता अनुसार पानी डालकर आटे को अच्छी तरह गूंध लें। आटे में गूंधते समय आप कद्दूकस की गरी और मीठी सौंफ भी डाल सकते हैं। आटा गूंधने के बाद उसमें थोड़ा सा तेल लगाकर एक तरफ 2-3 घंटे के लिए अच्छी तरह ढककर रख दें। जब आटा अच्छे से फूल जाए तो एक कड़ाही में तेल गर्म करें और छोटी छोटी पूड़ियां बेलकर उन्हें तल लें।