Azamgarh Case: 7 घंटे का Hostage Operation, चश्मदीद ने खोले कई राज
Crime Tak
0:00 / 0:00
Azamgarh Case: 7 घंटे का Hostage Operation, चश्मदीद ने खोले कई राज
38 849 просмотров · 2 дня назад
Crime Tak
13,5 млн подписчиков
38 849 просмотров · 2 дня назад
For advertising – Please mail at taks.support@aajtak.com
Azamgarh Case: 7 घंटे का Hostage Operation, चश्मदीद ने खोले कई राज
आजमगढ़ के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम एक घर में चल रहा महामृत्युंजय जाप अचानक गंभीर वारदात में बदल गया। घर में फायरिंग के बाद आरोपी अरविंद सिंह की पत्नी बबीता सिंह और पूजा करा रहे दो पुरोहितों की मौत हो गई। इसके बाद अरविंद अपने तीन बच्चों को लेकर एक कमरे में बंद हो गया।
करीब 7 घंटे तक पुलिस ने आरोपी को सरेंडर कराने की कोशिश की। परिवार के लोगों के जरिए भी उससे बातचीत की गई। लेकिन जब कमरे के अंदर से फायरिंग हुई, तो पुलिस ने स्टन ग्रेनेड और टियर गैस का इस्तेमाल कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस के मुताबिक, जवाबी फायरिंग में अरविंद घायल हुआ और बाद में उसकी मौत हो गई। इस दौरान घायल हुए उसके 8 साल के बेटे शौर्य की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
इस पूरी घटना में कुल पांच लोगों की जान गई।
अब इस मामले में एक चश्मदीद का बयान भी सामने आया है। चश्मदीद ने घटना के दौरान क्या देखा, घर के अंदर विवाद कैसे बढ़ा और फायरिंग से पहले वहां क्या हुआ—इन सवालों को लेकर अहम जानकारी दी है।
इस Explainer में जानिए—घर में तीन दिनों से महामृत्युंजय जाप क्यों कराया जा रहा था, मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे अरविंद के घर पहुंचने के बाद क्या हुआ, पुरोहितों से विवाद कैसे बढ़ा, तीन बच्चे कमरे में कैसे बंधक बने और करीब 7 घंटे तक पुलिस ने किस तरह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
इस कहानी का एक अहम सिरा साल 2018 तक भी जाता है। परिवार के मुताबिक, 12 अक्टूबर 2018 को अरविंद के बड़े भाई सुनील सिंह की हत्या हुई थी। परिवार का यह भी कहना है कि वारदात में इस्तेमाल रिवॉल्वर सुनील सिंह की थी, जो बाद में अरविंद को ट्रांसफर हुई थी। इन पुराने घटनाक्रमों और मौजूदा वारदात के बीच क्या संबंध है, यह जांच का विषय है।
वीडियो में देखिए Azamgarh Shambhupur Case की पूरी Timeline, चश्मदीद का बयान और इस वारदात से जुड़े अहम सवाल।
#AzamgarhCase #AzamgarhNews #Shambhupur #AzamgarhCrime #UPNews #CrimeNews #Chashmdeed #WitnessStatement #AzamgarhUpdate #HostageCrisis #PoliceOperation #RescueOperation #HindiNews #CrimeTak #BreakingNews #chiraggothi
About the Channel:
आज वक़्त के जिस दौर में हम जी रहे हैं उसमें आने वाला पल किस शक्ल में हमारे सामने आएगा कोई नहीं जानता। हां....अगर हम कुछ कर सकते हैं तो सिर्फ़ इतना कि आने वाले पल के क़दमों की आहट को ज़रूर भांप सकते हैं। इसमें CRIME TAK आपकी मदद करेगा। क्राइम की दुनिया की हर छोटी-बड़ी ख़बर CRIME TAK पर
CRIME TAK is here to help and assist you in this regard, by making you aware of all crime related incidents/stories, so that you can be safe.
---------
Follow us on:
Website : https://www.crimetak.in
Crimetak android app :https://play.google.com/store/apps/de...
FB: / crimetakofficial
Twitter: / crimetakbrand