100% गेहूं के आटे से तळणीचे मोदक | 21 मोदक एकदम परफेक्ट | खस्ता और स्वादिष्ट Fried Modak Recipe
Dev's Kitchen
0:00 / 0:00
100% गेहूं के आटे से तळणीचे मोदक | 21 मोदक एकदम परफेक्ट | खस्ता और स्वादिष्ट Fried Modak Recipe
18 292 просмотра · 1 день назад
Dev's Kitchen
218 тыс. подписчиков
18 292 просмотра · 1 день назад
महाराष्ट्र के पारंपरिक तळणीचे मोदक ❤️ 100% गेहूं के आटे से बने खस्ता और स्वादिष्ट मोदक। बप्पा के नैवेद्य के लिए 21 मोदक की एकदम परफेक्ट रेसिपी! 🙏
पूरी रेसिपी वीडियो में देखें और जरूर ट्राय करें।
Dev’s Kitchen Marathi ❤️
👇 *Click below to watch recipes in Marathi*
🔗 / @devskitchenmarathi
तळणीचे मोदक | Fried Modak
बप्पा के नैवेद्य के लिए 21 मीडियम साइज तळणीचे मोदक
सामग्री
मोदक के आटे के लिए:
गेहूं का आटा – 1 कप
बारीक सूजी – 1½ टेबलस्पून
नमक – ⅓ टीस्पून
घी – 1½ टेबलस्पून, गरम किया हुआ
पानी – लगभग ½ कप (आटा गूंदने के लिए लगभग ¼ कप से थोड़ा ज्यादा पानी लगा)
गुड़-खोबरे के सारण के लिए:
कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल – 1 कप
घी – ⅓ टेबलस्पून
शक्कर – 3 टेबलस्पून
कटा हुआ गुड़ – ¼ कप
इलायची पाउडर – 1 टीस्पून
कद्दूकस किया हुआ जायफल – ¾ टीस्पून
खसखस – 1½ टेबलस्पून, भुनी हुई
काजू-बादाम – 3 टेबलस्पून, घी में भुने हुए
तलने के लिए:
तेल – आवश्यकतानुसार
विधि
एक परात में गेहूं का आटा, बारीक सूजी और नमक लें। इसमें गरम किया हुआ घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। यही मोयन है।
अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंद लें। आटा थोड़ा सख्त होना चाहिए, बहुत नरम नहीं। आटे को ढककर 30 मिनट के लिए रेस्ट करने दें।
सारण बनाने के लिए कड़ाही में ⅓ टेबलस्पून घी गर्म करें और इसमें 1 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें।
नारियल को 2 से 3 मिनट तक अच्छी तरह भूनें।
अब इसमें 3 टेबलस्पून शक्कर डालें और लगभग 2 मिनट तक भूनें।
इसके बाद ¼ कप कटा हुआ गुड़ डालें और लगातार चलाते हुए सिर्फ गुड़ के मेल्ट होने तक पकाएं।
गुड़ को ज्यादा नहीं पकाना है। गुड़ मेल्ट होते ही तुरंत गैस बंद कर दें। गुड़ ज्यादा पकाने से सारण ठंडा होने के बाद हार्ड हो सकता है।
अब इसमें इलायची पाउडर, कद्दूकस किया हुआ जायफल, भुनी हुई खसखस और घी में भुने हुए काजू-बादाम डालकर अच्छी तरह मिला लें। सारण को थोड़ा ठंडा होने दें।
रेस्ट किए हुए आटे को एक बार फिर अच्छी तरह मसल लें और इसके 21 बराबर हिस्से कर लें।
हर हिस्से की लोई बनाकर उसे बेल लें। बीच में तैयार गुड़-खोबरे का सारण भरें।
अब किनारों पर एक-एक कळी यानी प्लीट्स बनाते हुए मोदक को अच्छी तरह बंद करें और मोदक का आकार दें।
इसी तरह सभी 21 मोदक तैयार कर लें।
अब मोदक तलने के लिए तेल गर्म करें। तेल का तापमान मीडियम हॉट होना चाहिए।
तेल बहुत ठंडा नहीं होना चाहिए, क्योंकि ठंडे तेल में मोदक फूट सकते हैं। वहीं तेल बहुत ज्यादा गरम होने पर मोदक के ऊपर बबल्स आ सकते हैं और उनकी बाहरी परत सही नहीं बनेगी। इसलिए मोदक को मीडियम हॉट ऑयल में ही फ्राई करें।
मोदक को मीडियम आंच पर धीरे-धीरे सुनहरा और खस्ता होने तक तलें।
तलते समय ऊपर से भी गरम तेल मोदक पर छिड़कते रहें, ताकि मोदक चारों तरफ से अच्छी तरह फ्राई हो जाए।
मोदक सुनहरे और क्रिस्पी हो जाएं तो इन्हें तेल से निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें।
तैयार हैं बप्पा के नैवेद्य के लिए 21 एकदम खस्ता और स्वादिष्ट तळणीचे मोदक! 🙏❤️
#तळणीचेमोदक #FriedModak #ModakRecipe #तळलेलेमोदक #महाराष्ट्रीयनरेसिपी #MaharashtrianRecipe #GanpatiBappa #GaneshChaturthi #BappaMorya #Modak #21Modak #गणपतीचीरेसिपी #बाप्पाचानैवेद्य #गुळखोबरे #गव्हाच्याआट्याचेपदार्थ #आट्याचेगोडपदार्थ #IndianSweets #TraditionalRecipe #MaharashtrianFood #DevKitchen