MP में एक और 'धनकुबेर' का खुलासा,आय से 426% ज्यादा अकूत संपत्ति देख उड़े अधिकारियों के भी होश ! |
MP Tak
0:00 / 0:00
MP में एक और 'धनकुबेर' का खुलासा,आय से 426% ज्यादा अकूत संपत्ति देख उड़े अधिकारियों के भी होश ! |
20 930 просмотров · 14 ч назад
MP Tak
3,48 млн подписчиков
20 930 просмотров · 14 ч назад
सतना में EOW की छापेमारी में सहकारी समिति के तत्कालीन प्रभारी प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह बघेल की संपत्ति का ऐसा हिसाब सामने आया है, जिससे अधिकारियों की आंखें भी चौंधिया गईं... आरोप है कि संपत्ति जुटाने के साथ-साथ किसानों को मिलने वाली यूरिया खाद के वितरण में भी गड़बड़ी की गई... POS मशीन में 122 फर्जी किसानों की एंट्री, निर्धारित कीमत से ज्यादा वसूली और खाद की कथित कालाबाजारी... इन गंभीर आरोपों को लेकर EOW ने दो अलग-अलग FIR दर्ज की हैं...दरअसल पूरा मामला सतना जिले के नागौद क्षेत्र की सेवा सहकारी समिति अमकुई के तत्कालीन प्रभारी समिति प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह बघेल से जुड़ा है... EOW रीवा को उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी... शिकायत का सत्यापन करने के बाद टीम ने सिजहटी स्थित उनके मकान पर सुबह-सुबह छापेमारी की... जांच के दौरान आरोपी की सेवा अवधि के आय-व्यय का हिसाब खंगाला गया... इसमें उनकी वैध आय करीब 17 लाख 51 हजार रुपये पाई गई, जबकि संपत्ति और व्यय का कुल आंकड़ा करीब 92 लाख 16 हजार रुपये तक पहुंच गया... यानी वैध आय से करीब 74 लाख 65 हजार रुपये अधिक... EOW के मुताबिक, यह राशि वैध आय से लगभग 426 फीसदी ज्यादा है...EOW अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के पास नागौद में करीब 2,200 वर्ग फीट में बना पक्का मकान मिला है... इसके अलावा करीब 22 लाख 50 हजार रुपये मूल्य की जमीन के दस्तावेज और लगभग 12 लाख रुपये का सोना मिलने की जानकारी सामने आई है... छापेमारी के दौरान हुंडई क्रेटा, विटारा ब्रेजा, महिंद्रा ट्रैक्टर, बुलेट और पैशन प्रो जैसी गाड़ियां और कृषि उपकरण भी मिले हैं... इसके अलावा आरोपी के छह बैंक खाते और छह बीमा पॉलिसियां भी सामने आई हैं, जिनकी जांच की जा रही है... वहीं, बेटे की दिल्ली में पढ़ाई पर लाखों रुपये खर्च किए जाने से जुड़े साक्ष्य भी मिलने की बात कही गई है.
During the EOW raid in Satna, such a detailed account of the assets of Surendra Pratap Singh Baghel, the then in-charge manager of the cooperative society, was revealed that it even stunned the officials… It is alleged that along with accumulating assets, irregularities were also committed in the distribution of urea fertilizer to the farmers… Entry of 122 fake farmers in the POS machine, charging more than the prescribed price and alleged black marketing of fertilizer… EOW has registered two separate FIRs regarding these serious allegations.
#MPT0127
#satna #madhyapradesh #eow
मध्य प्रदेश की हर खबर देखें: https://www.mptak.in/
Download Tak App: https://newstak.app.link/fataak ---------
About the Channel:
MP Tak मतलब मध्य प्रदेश की धड़कन...यहां राजनीति, राजनेता, सामाजिक-आर्थिक, भौगोलिक हर जानकारी, सूचना, ख़बर उपलब्ध है... मध्य प्रदेश को जानना है तो बस MP Tak ही है सहारा .. मध्य प्रदेश का सर्च इंजन है MP Tak...
MPTak …the heartbeat of Madhya Pradesh…updates you withthe latest of all… all information, all news …be it about politics, politician, social issues, financial or geographic matters…we cover a wide spectrum.
MPTak … is the best and the only way to know MP…to understand MP.
MPTak is your search engine for MP
#MPTak #MadhyaPradesh #MPNews #Bhopal #Indore #BreakingNews #HindiNews #MPPolitics #MPElection #LatestNews #GroundReport #MPUpdates #ShivrajSinghChouhan #MohanYadav #NewsUpdate #HindiSamachar
Follow us on:
FB: / mptakofficial
Twitter: / mptakofficial