Перейти к содержимому

Delhi में Sealing का भयंकर खौफ़, व्यापारियों ने दुकानों के Shutter हटाये दीवार बनाई। Sharad Sharma

Sharad Sharma on Ground

0:00 / 0:00

Delhi में Sealing का भयंकर खौफ़, व्यापारियों ने दुकानों के Shutter हटाये दीवार बनाई। Sharad Sharma

262 405 просмотров · 3 месяца назад
Sharad Sharma on Ground
680 тыс. подписчиков
262 405 просмотров · 3 месяца назад
पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर में सीलिंग का ऐसा खौफ देखने को मिला जैसा पहले कभी नहीं देखने को मिला। न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन से नोएडा जाने वाली सड़क पर लोगों ने सालों से अपने घरों में दुकान और दफ्तर बना रखे हैं। कुछ दिन पहले यहां के लोगों को खबर मिली कि क्योंकि यहां पर रेजिडेंशियल इलाके में कमर्शियल इस्तेमाल हो रहा है इसलिए DDA और MCD 12 में को यहां पर दुकानें सील करने आएंगे। दुकानदारों ने सीलिंग के दर से खुद ही अपनी दुकानों के शटर हटाकर दीवार बना ली जिससे कि यह दिखाई देने लगा कि यहां पर दुकान है ही नहीं। हालांकि इसकी वजह से दुकानदार और उनके यहां पर काम करने वाले लोग तो बेरोजगार हो ही गए हैं साथ में इन दुकानों की वजह से आसपास के जिन लोगों को सहूलियत मिलती थी वह लोग भी परेशान हैं। हालांकि मंगलवार 12 में जिस दिन सीलिंग होने की बात थी उस दिन त्रिलोकपुरी के भाजपा विधायक रविकांत खुद इलाके में आए और दुकानदारों को आश्वस्त किया कि घबराने की जरूरत नहीं है कोई सीलिंग नहीं होगी आप लोग अपनी दुकान खोलिए। इससे यह भी सवाल उठा कि सीलिंग करने वाली एजेंसी जैसे DDA या MCD BJP की हैं जबकि विधायक भी BJP से हैं तो क्या ये कोई खेल है जिसमें पहले दुकानदारों को डराया जाता है और उसके बाद विधायक जाकर तसल्ली देते हैं घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि फिलहाल के लिए इस इलाके में सीलिंग रुक गई है। Sharad Sharma Report #delhi #sealing #newashoknagar #sharadsharma #delhinews #municipalcorporation #dda #rekhagupta #bjpgovernment #kejriwal #aamaadmiparty #rahulgandhi #congressnews Join this channel to get access to perks:    / @sharadsharmaonground