Chandni Chowk के व्यापारी की Delhi के Preet Vihar में पार्किंग विवाद में हत्या, Sharad Sharma Report
Sharad Sharma on Ground
0:00 / 0:00
Chandni Chowk के व्यापारी की Delhi के Preet Vihar में पार्किंग विवाद में हत्या, Sharad Sharma Report
215 810 просмотров · 4 месяца назад
Sharad Sharma on Ground
682 тыс. подписчиков
215 810 просмотров · 4 месяца назад
दिल्ली के मशहूर चांदनी चौक के व्यापारी की पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में पार्किंग विवाद में हत्या कर दी गई है। जिस व्यापारी की हत्या की गई है उसका नाम है पंकज नैय्यर, इनका दिल्ली के चांदनी चौक में 35 साल पुराना दुपट्टे का कारोबार है। दरअसल मृतक पंकज नैय्यर के माता-पिता और भाई-भाभी पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में ए ब्लॉक में रहते हैं। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात के दौरान पंकज नैय्यर के भाई पारस नैय्यर का अपने नीचे के मकान में रहने वाले किराएदार के साथ पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद को सुलझाने के लिए पंकज नैय्यर अपने नोएडा के घर से निकलकर प्रीत विहार मामला सुलझाने के लिए आए लेकिन इस दौरान बात इतनी बढ़ गई कि गौरव शर्मा नाम के किराएदार में पंकज नैय्यर को गोली मार दी। इस दौरान गौरव शर्मा के साथ चार लोग और बताए जाते हैं। पंकज नैय्यर को उनके भाई पारस नैय्यर अस्पताल लेकर गए लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सवाल दिल्ली पुलिस के इकबाल को लेकर भी उठ रहे हैं कि कैसे किसी के मन में कानून और पुलिस का खौफ नहीं है और जिसके जो मन मे आ रहा है वह कर दे रहा है? इस घटना के बाद परिवार सदमे में है और उसकी एक ही मांग है कि अब इस मामले में ऐसी सख्त सजा गौरव शर्मा और सभी आरोपियों को दी जाए कि दोबारा कोई इस तरह से किसी की हत्या करने की सोच भी नहीं सके। पीड़ित परिवार को अपनी सुरक्षा का भी डर है इसलिए दिल्ली सरकार से अपनी सुरक्षा की भी मांग कर रहे हैं। Sharad Sharma Report
#delhi #chandnichowk #preetvihar #sharadsharma #parking #delhinews #delhipolice #rekhagupta #bjpgovernment #kejriwal #aamaadmiparty
Join this channel to get access to perks:
/ @sharadsharmaonground