Перейти к содержимому

अनंत सिंह vs नीरज कुमार: MLC बैठक बीच में छोड़ क्यों भागे 'छोटे सरकार' अनंत सिंह?

Purvaiya News

0:00 / 0:00

अनंत सिंह vs नीरज कुमार: MLC बैठक बीच में छोड़ क्यों भागे 'छोटे सरकार' अनंत सिंह?

594 просмотра · 11 дн. назад
Purvaiya News
111 подписчиков
594 просмотра · 11 дн. назад
पटना स्नातक एमएलसी चुनाव (Patna Graduate MLC Election) की रणनीति को लेकर जेडीयू (JDU) दफ्तर में बुलाई गई हाई-प्रोफाइल बैठक में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पूर्व विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) अचानक मीटिंग बीच में ही छोड़कर बाहर निकल गए। बताया जा रहा है कि यह बेहद महत्वपूर्ण बैठक अनंत सिंह और एमएलसी नीरज कुमार (Neeraj Kumar) के बीच जारी तल्खी और आगामी चुनाव के समीकरणों को सुलझाने के लिए पार्टी आलाकमान की मौजूदगी में आयोजित की गई थी। बैठक की शुरुआत होते ही अंदरूनी मुद्दों और दोनों नेताओं के बीच के पुराने मनमुटाव को लेकर चर्चा शुरू हुई, सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, चुनावी रणनीति और समर्थन के मुद्दे पर अनंत सिंह और नीरज मेंआपसीसुलहकेलिएबुलायागयाथा। मगर अनंत सिंह ने टेबल पर ही अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की, जिसके बाद बिना चर्चा पूरी किए वे अचानक अपनी कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए और मीटिंग हॉल से सीधे वॉकआउट (Walkout) कर गए। वहां मौजूद बाकी वरिष्ठ नेता उन्हें मनाने की कोशिश करते रह गए, लेकिन अनंत सिंह मीडिया से बिना एक शब्द बोले सीधे अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए। अनंत सिंह के इस कड़े रुख के बाद राजनीतिक गलियारों में इस गठबंधन और जेडीयू के अंदरूनी समीकरणों को लेकर कयासों का बाजार बेहद गर्म हो गया है। इस पूरी इनसाइड स्टोरी और पल-पल की बड़ी अपडेट के लिए वीडियो को अंत तक देखें और अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें। . . . #AnantSingh #NeerajKumar #JDU #JDUNews #PatnaGraduateMLC #MLCElection #BiharPolitics #BiharNews #BiharPoliticalNews #AnantSinghNews #JDUMeeting #BiharElection #BreakingNews #BiharLatestNews