Перейти к содержимому

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार

NCR Daily News

0:00 / 0:00

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार

277 просмотров · 9 дней назад
NCR Daily News
274 подписчика
277 просмотров · 9 дней назад
फरीदाबाद क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने थाना खेड़ी पुल क्षेत्र के अंतर्गत आगरा कैनाल रोड पर नाकाबंदी कर आपराधिक वारदात को अंजाम देने पहुंचे दो बदमाशों को घेर लिया। पुलिस के मुताबिक, घिरने के बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। घायल बदमाशों की पहचान सोनू और राहुल के रूप में हुई है। फरीदाबाद की दो लूट के बाद पुलिस ने शुरू की थी तलाश पुलिस के अनुसार, फरीदाबाद में हुई दो लूट की वारदातों के बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने इनके एक साथी शिवम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में शिवम ने कथित तौर पर बताया कि सोनू और राहुल एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। इसके बाद पुलिस ने आगरा कैनाल रोड पर नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, नाकाबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपियों को उपचार के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सोनू पर 26, राहुल पर 11 मुकदमे दर्ज पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में 28 वर्षीय सोनू के खिलाफ 26 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि 29 वर्षीय राहुल पर 11 मामले दर्ज हैं। इनके साथी शिवम पर भी 11 आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी कई बार जेल जा चुके हैं और जेल से बाहर आने के बाद दोबारा आपराधिक वारदातों में शामिल हो जाते थे। हथियार बरामद, दिल्ली एनसीआर में वारदात का आरोप पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा और 32 बोर की देसी पिस्तौल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर हथियारों के बल पर चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों पर दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में आपराधिक घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। रिमांड में खुलेंगे गिरोह और वारदातों के राज एसीपी क्राइम वरुण दहिया के मुताबिक, आरोपी सोनू, राहुल और उनका साथी शिवम मिलकर लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस अब दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि उन्होंने दिल्ली-एनसीआर में और किन-किन वारदातों को अंजाम दिया तथा गिरोह में उनके साथ कौन-कौन लोग शामिल हैं।